Daily Horoscope
✕

गूगल किसी उपयोक्ता की निजी सूचनाएं कभी भी तीसरे पक्ष को नहीं बेचेगी : पिचाई

Updated: गुरुवार, 9 मई 2019 (22:56 IST)
न्यूयॉर्क। गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुंदर पिचाई ने सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा उपयोक्ताओं की निजी जानकारियों के दुरुपयोग पर उठ रही वैश्विक चिंताओं के मद्देनजर कहा कि उनकी कंपनी कभी भी अपने उपयोक्ताओं की निजी जानकारियां तीसरे पक्ष को नहीं बेचेगी। 
 
पिचाई ने न्यूयॉर्क टाइम्स में बृहस्पतिवार को एक आलेख में कहा कि गोपनीयता कभी भी लग्जरी सामान की तरह नहीं हो सकती और सिर्फ उनके लिए उपलब्ध नहीं हो सकती जो प्रीमियम उत्पाद एवं सेवाएं खरीदने में सक्षम हों। 
 
उन्होंने कहा, ‘मैं मानता हूं कि गोपनीयता हमारे समय के सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है। आज लोगों की इस बारे में यह चिंता सही है कि उनकी सूचनाओं का कैसे इस्तेमाल किया जा रहा है और उसे किन लोगों से साझा किया जा रहा है, अत: वे सभी अपने तरीके से गोपनीयता को परिभाषित कर रहे हैं।’ 
 
पिचाई ने कहा, ‘गोपनीयता को वास्तविक बनाने के लिए हम आपको आपकी सूचनाओं के संबंध में स्पष्ट और अर्थपूर्ण विकल्प देते हैं। गूगल दो नीतियों के बारे में स्पष्ट है, पहला कि गूगल कभी निजी सूचनाओं को किसी तीसरे पक्ष को नहीं बेचेगी और दूसरा आपको यह तय करने को मिलता है कि आपकी सूचनाओं का कैसे इस्तेमाल किया जाता है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘एक साझा डिवाइस से इंटरनेट इस्तेमाल करने वाले परिवार के लिए गोपनीयता का मतलब एक-दूसरे से गोपनीयता भी हो सकती है। क्रेडिट कार्ड से भुगतान स्वीकार करना शुरू करने की इच्छा रखने वाले छोटे कारोबारियों के लिए गोपनीयता का मतलब उपभोक्ताओं की जानकारी सुरक्षित रखना हो सकता है। सेल्फी डालने वाले युवाओं के लिए गोपनीयता का मतलब भविष्य में तस्वीरें मिटाने से हो सकता है।’ 

उन्होंने माना कि गोपनीयता व्यक्तिगत है। इससे यह कंपनियों के लिए अधिक महत्वपूर्ण बना जाता है कि वह लोगों को उनसे संबंधित सूचनाओं के इस्तेमाल के बारे में अधिक स्पष्ट निजी विकल्प दें। उन्होंने कहा कि कानून बनाने से गूगल जैसी कंपनियों को विश्व भर में अधिक लोगों के लिए गोपनीयता संरक्षण सुनिश्चित करने की दिशा में काम करने में मदद मिलेगी। 
 
पिचाई ने कहा, ‘लेकिन हम इसके लिए इंतजार नहीं कर रहे हैं। हमारे पास अगुवाई करने की जिम्मेदारी है। हम यह उसी भावना से करेंगे जिससे हमने हमेशा काम किया है। हम ऐसा उन उत्पादों को पेश कर करेंगे जो गोपनीयता को हर किसी के लिए एक वास्तविकता बनाता हो।’

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

ओरछा श्रीरामराजा सरकार के खजाने को लेकर फैली खबरों पर प्रशासन का जवाब, डबल लॉक में पूरी तरह सुरक्षित है खजाना

अगला लेख