Hanuman Chalisa
✕

काबुल में आत्मघाती हमले, 43 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

Updated: मंगलवार, 25 दिसंबर 2018 (16:40 IST)
काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक सरकारी इमारत में एक आत्मघाती हमलावर और असॉल्ट राइफलों तथा विस्फोटकों से लैस बंदूकधारियों के हमले में 43 लोग मारे गए और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। आठ घंटे तक चली मुठभेड़ तीन बंदूकधारियों के मारे जाने के बाद खत्म हुई।


गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नजीब दानिश ने बताया कि पुलिस इमारत की तलाश कर रही है और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। दानिश ने बताया हमला तब शुरू हुआ जब एक आत्मघाती हमलावर ने बहुमंजिला इमारत के सामने विस्फोटकों से लदी अपनी कार को धमाका कर उड़ा दिया।

इसके कुछ मिनट बाद तीन बंदूकधारी इमारत में घुस गए और लोगों को मारना शुरू कर दिया। कुछ कर्मचारी छिपकर जान बचाने में कामयाब रहे। पुलिस ने तुरंत ही करीब 357 लोगों को वहां से निकाल लिया था। चश्मदीदों ने कम से कम पांच विस्फोट सुनने की बात कही है। हमले में एक अधिकारी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हुए हैं।

किसी भी आतंकी संगठन ने अब तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। तालिबान और इस्लामिक स्टेट से जुड़े आतंकवादी अक्सर ऐसी घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

अगला लेख