सोमवार, 30 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Sucide blast in Iraq, 35 killed
Written By
Last Updated :तिकरित , शुक्रवार, 8 जुलाई 2016 (09:55 IST)

शियाओं पर आत्मघाती हमला, 35 मरे

शियाओं पर आत्मघाती हमला, 35 मरे - Sucide blast in Iraq, 35 killed
तिकरित। इराक की राजधानी बगदाद के उत्तरी क्षेत्र स्थित शियाओं के एक पवित्र स्थल पर आत्मघाती हमलों में बुधवार को कम से कम 35 लोगों की मौत हो गई और साठ अन्य घायल हो गए।
             
इराकी सुरक्षा सूत्रों के अनुसार राजधानी से 93 किलोमीटर दूर बलाद क्षेत्र में सईद मोहम्मद बिन अली अल-हादी की कब्र के गेट के समीप देर रात बम धमाका हुआ जिसमें 35 की मौत हो गई।
            
विस्फोट के बाद बंदूकधारियों ने इस जगह पर हमला कर दिया और ईद का त्योहार मना रहे लोगों पर गोलियां चलानी  शुरू कर दीं। एक हमलावर ने खुद को बाहरी गेट के समीप, एक दूसरे हमलावर ने वहां जमा हुए लोगों के बीच जाकर स्वयं को उड़ा लिया। 
 
वहीं तीसरे आत्मघाती हमलावर को स्वयं विस्फोट कर उड़ाने से पहले ही सुरक्षाकर्मियों ने उसे गोली मार दी। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने ली है। (वार्ता)