Daily Horoscope
✕

अमेरिका में भीषण तूफान, 14 की मौत, कई घायल, लोगों में दहशत

Updated: सोमवार, 4 मार्च 2019 (10:11 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के अलाबामा में रविवार को आए भीषण तूफान से 14 लोगों की मौत हो गई, वहीं दक्षिणी राज्य में भारी क्षति भी हुई है। सीबीएस से संबद्ध एक पत्रकार द्वारा फेसबुक पर साझा की गई वीडियो में ली काउंटी के शेरिफ जे जोन्स ने कहा, अभी हम 14 लोगों की मौत की पुष्टि कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अन्य कई लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं, जिनमें कई गंभीर रूप से घायल हैं। लापता लोगों की तलाश भी जारी है। उन्होंने ‘एमएसएनबीसी’ से कहा, ली काउंटी के कोरोनर बिल हैरिस ने मरने वालों की संख्या की पुष्टि की।

उन्होंने कहा, हमें अभी 14 शव मिले हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। बर्मिंघम, अलबामा में राष्ट्रीय मौसम सेवा (एनडब्ल्यूएस) कार्यालय ने ट्वीट कर ली काउंटी में कम से कम आठ लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और साथ ही मृतक संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई। उन्होंने कहा कि अभी कई घायल और लापता  हैं।

‘पावरआउटेज.यूएस’ के अनुसार ली काउंटी में 5,000 से अधिक लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। ‘सीएनएन’ की खबर के मुताबिक ली काउंटी में लगातार दो तूफान आए वहीं शेरिफ जे जोन्स का कहना है कि यहां एक तूफान ही आया था।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

भारत पर 25% तक US टैरिफ की तैयारी, ट्रंप की शर्त मानी तो घट भी सकता है

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

अगला लेख