सम्बंधित जानकारी
- ओडिशा में भूस्खलन, 12 लोगों की मौत की आशंका, चार लापता
- अमेरिका में तूफान माइकल का कहर, 5 लोगों की मौत
- दूसरे टेस्ट पर भारी पड़ सकता है 'तितली' का कहर
- चक्रवाती तूफान 'तितली' ने लिया भयानक रूप, ओडिशा और आंध्र के कई इलाकों में भारी बारिश, तीन लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया
- जापान में शक्तिशाली तूफान 'त्रामी' के कहर से ढाई लाख लोग प्रभावित, कई उड़ानें और ट्रेनें रद्द
नेपाल में बर्फीले तूफान में फंसकर 8 पर्वताराहियों की मौत
काठमांडू। पश्चिमी नेपाल के माउंट गुरजा के आधार शिविर पर शनिवार को बर्फीले तूफान में फंसकर कम से कम 8 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है, जबकि एक लापता है।
'काठमांडू पोस्ट' की रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरिया के 5 पर्वतारोहियों और 4 नेपाली गाइड का एक दल माउंट गुरजा की 23,599 फुट की ऊंचाई पर चढ़ने के लिए 7,193 फुट ऊंचाई पर स्थित शिविर में ठहरा हुआ था। राहत एवं बचाव दल ने शनिवार सुबह उनके शव बरामद किए।
दक्षिण कारिया के नागरिकों की पहचान जे ली, चांग हो किम, जीन रिम, यंग जीक यू और जून मो जोंग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार नौवां पर्वतारोही लापता है। खराब मौसम के बीच उसकी तलाश जारी है। (वार्ता)
