kundali milan
✕

कोलंबो के मुर्दाघर में था बेहद मार्मिक दृश्‍य, प्रोजेक्टर के जरिए कराई शवों की पहचान

Updated: मंगलवार, 23 अप्रैल 2019 (09:33 IST)
कोलंबो। कोलंबो के एक मुर्दाघर में ईस्टर पर हुए धमाकों में मारे गए लोगों की वीभत्स तस्वीरें देखकर वहां मौजूद लोगों में से किसी ने अपनी आंखें बंद कर लीं तो कोई गश खाकर गिर पड़ा। धमाकों में मारे गए कई लोगों के शवों को सरकारी मुर्दाघर में रखा गया था और भीषण गर्मी में भी अपनों की पहचान के लिए लोग कतारबद्ध होकर दिल को झकझोर देने वाला स्लाइड शो देख रहे थे जिसमें पहचान के लिए शवों की तस्वीरें चल रही थीं।

इस दर्द से उन कई लोगों को गुजरना पड़ा जो धमाकों के बाद अपने परिजनों के कहीं न मिलने पर यहां पहुंचे थे।धमाकों में मारे गए 290 मृतकों में से कुछ की तस्वीरें बेहद डराने वाली थीं, चेहरे चोट से बुरी तरह विकृत हो चुके थे तो बहुतों के अंग भंग थे।

धमाकों में मारे गए कई लोगों के शवों को सरकारी मुर्दाघर में रखा गया था और भीषण गर्मी में भी अपनों की पहचान के लिए लोग कतारबद्ध होकर दिल को झकझोर देने वाला स्लाइड शो देख रहे थे जिसमें पहचान के लिए शवों की तस्वीरें चल रही थीं।

पीड़ितों के परिजनों द्वारा पहचान किए जाने के बाद 18 शव उन्हें सौंप दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि शिनाख्त का यह पल बेहद दर्दनाक है। बुरी तरह क्षत-विक्षत शवों की पहचान सिर्फ परिजनों के डीएनए के मिलान से ही हो पाएगी।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख