Daily Horoscope
✕

भीषण धमाकों से दहशत में श्रीलंका के नागरिक, पूछ रहे हैं- भगवान कहां है?

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2019 (15:06 IST)
कोलंबो। श्रीलंका में हुए भीषण धमाकों के बाद घायल बच्चों को लेकर कोलंबो के एक अस्पताल पहुंचे शांता प्रसाद के मन में देश के भीषण गृहयुद्ध की यादें ताजा हो गईं। उन्होंने सोमवार को कहा कि कल मैं करीब 8 घायल बच्चों को अस्पताल लेकर गया।

रविवार को श्रीलंका के होटलों और गिरजाघरों को निशाना बनाकर किए गए सिलसिलेवार धमाकों में करीब 300 लोगों की मौत हो गई। प्रसाद ने कहा कि घायलों में मेरी बेटियों की उम्र के बराबर की 6 और 8 साल की दो बच्चियां थीं। वे स्ट्रेचर पर घायलों को अस्पताल के अंदर और वार्डों में पहुंचाने में मदद कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि उनके (घायलों) कपड़े फटे हुए थे और वे खून से लथपथ थे। इस तरह की हिंसा देखना बहुत असहनीय है। रविवार को श्रीलंका के गिरजाघरों और आलीशान होटलों को निशाना बनाकर किए गए हमलों ने देश के लोगों के मन में करीब तीन दशक तक चले संघर्ष की दर्दनाक यादें ताजा कर दीं, जिसमें करीब एक लाख लोग मारे गए थे।
 
उन दिनों बम हमले रोजाना की बात हुआ करते थे और अनेक श्रीलंकावासी सड़कों तथा सार्वजनिक परिवहन से दूर ही रहते थे। राजधानी में सड़क सफाईकर्मी मलाथी विक्रमा ने सोमवार को कहा कि अब वह अपना काम करने से घबरा रहा है। उसने कहा कि अब हमें कचरे से भरे प्लास्टिक के काले बैग तक को छूने में डर लग रहा है।
 
विक्रमा ने कहा कि कल के सिलसिलेवार धमाकों ने हमारे मन में उस डर को ताजा कर दिया है जब हम पार्सल बम के डर से बसों या ट्रेनों में जाने से डरते थे। कल के हमलों के चलते स्कूल और स्टॉक एक्सचेंज बंद हैं। हालांकि कुछ दुकानें खुली हैं और सड़कों पर सार्वजनिक परिवहन जारी है।
 
तीन बच्चों के पिता करुणारत्ने ने कहा कि मैं धमाकों के बाद घटनास्थल पहुंचा और मैंने हर जगह लाशें ही लाशें देखीं। उन्होंने कहा कि मेरे बच्चों ने भी टीवी पर ये तस्वीरें देखीं और अब वे गिरजाघर जाने से बहुत डर रहे हैं। वे मुझसे कई सवाल करते हैं और पूछते हैं- भगवान कहां है?’’ 
 
होगी जांच क्यों असफल रहा खुफिया विभाग : श्रीलंका पुलिस ने सोमवार को कहा कि वह ईस्टर के दिन हुए 8 सिलसिलेवार बम विस्फोटों के संबंध में खुफिया विभाग की असफलता की जांच करेगी। जांच की जाएगी कि खुफिया विभाग इन हमलों की साजिश का पता लगाने और इनके संबंध में चेतावनी जारी करने में असफल कैसे रहा।
 
पुलिस प्रवक्ता रुवान गुणशेखर ने बताया कि श्रीलंका के विभिन्न गिरजाघरों और लक्जरी होटलों में रविवार, ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों में अभी तक 290 लोगों की मौत हुई है जबकि 500 से ज्यादा लोग घायल हैं। देश में एक दशक पहले खत्म हुए गृह युद्ध के बाद यह सबसे हिंसक घटना है। सरकार के दो मंत्रियों ने भी खुफिया विभाग की असफलता का जिक्र किया।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

अलीपुरद्वार में सुवेंदु अधिकारी ने किया एसटी गर्ल्स हॉस्टल का दौरा, बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण

Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग की नई करतूत का खुलासा, इस्तीफे के पहले पत्नी के साथ मिलकर किया था ये कांड?

फ्रेजाइल फाइव से 440 स्पेस स्टार्टअप तक: GTA 6 के बहाने पीएम मोदी ने दिखाई भारत की बदलती तस्वीर?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अगला लेख