dharma sangrah
✕

SpaceX ने इरीडियम जेनरेशन के 10 सैटेलाइट लॉंच किए

Updated: शनिवार, 31 मार्च 2018 (16:19 IST)
कैलिफोर्निया। स्पेस एक्स ने इरीडियम-5 के तहत शुक्रवार को कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग एयरफोर्स बेस से एक साथ 10 नेक्स्ट जेनरेशन सैटेलाइट को इरीडियम कम्यूनिकेशन के लिए लॉन्च किए हैं। सभी सैटेलाइट सफलतापूर्वक ऑरबिट में पहुंच चुके हैं।
 
विदित हो कि इन सभी सैटेलाइट की लॉन्चिंग फाल्कन 9 रॉकेट के जरिए वांडेनबर्ग एयर फोर्स स्टेशन कैलिफोर्निया से हुई है। वहीं इसके बाद SpaceX साल 2018 में और तीन सैटेलाइट को अंतरिक्ष में भेजेगा। इरीडियम सैटेलाइट को लेकर नासा ने कहा है कि इसे सबसे पहले 1997 से 2002 के बीच इरिडियम SSC ने तैयार किया था।
 
फाल्कन 9 ने स्टेशन से भारतीय समयानुसार सुबह 7.13 सैटेलाइट को लेकर उड़ान भरी। स्पेसएक्स ने इस बार लॉन्चिंग के लिए पुराने रॉकेट का इस्तेमाल किया। बता दें कि वर्जीनिया की इरीडियम की योजना 75 सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजने की है। इस प्रोजेक्ट के लिए 3 बिलियन डॉलर की राशि तय की गई है।
 
बता दें कि इससे पहले 6 फरवरी को स्पेसएक्स ने सबसे बड़े रॉकेट फाल्कन हैवी को मंगल ग्रह भेजा था। जिसमें कंपनी के मालिक एलन मस्क की चेरी रेड कलर की टेस्ला स्पोर्ट्स कार भी थी। फाल्कन हैवी का वजन लगभग 63.8 टन है जो लगभग दो स्पेस शटल के वजन के बराबर है। वहीं लॉन्चिंग के बाद कार के रास्ता भटकने की रिपोर्ट आई थी जिस पर मस्क ने बताया था कि कार को पुश करने के लिए जिस ईंधन का विस्फोट किया जाना था उसका धमाका इतना तेज था कि कार अपने तय रूट से दूर चली गई।
 
कैलिफोर्निया से प्रक्षेपित स्पेस एक्स के एक रॉकेट से 10 संचार उपग्रहों को उनकी कक्षाओं में पहुंचा दिया गया। दो दिन पहले ही कंपनी ने फ्लोरिडा से एक उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया था। फॉल्कन 9 रॉकेट का कल लॉस एंजिलिस के वांडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से बेहद कम धुंध की स्थिति में एक बजकर 25 मिनट (पीडीटी) पर प्रक्षेपण किया गया।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

LIVE: मुंबई आतंकी हमलों की 18वीं बरसी आज, संविधान दिवस पर भाजपा मनाएगी गौरव दिवस, कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

संविधान दिवस पर पीएम मोदी बोले- नक्सलवाद खत्म, अब 'दिमागी नक्सलियों' से चुनौती; विपक्ष पर भी साधा निशाना

बिल क्लिंटन से जेनसन हुआंग तक: अमेरिका में ताकतवर पुरुषों की अय्याशियों पर आखिर इतनी मेहरबानी क्यों?

Top News 26 November: पीएम मोदी ने दी संविधान दिवस की शुभकामनाएं, सपा का घोषणा पत्र आज

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

अगला लेख