dharma sangrah
✕

दक्षिण सूडान में संघर्ष विराम लागू

Updated: रविवार, 24 दिसंबर 2017 (11:29 IST)
जुबा। दक्षिण सूडान में चार वर्ष से चल रहे संघर्ष को रोकने के लिए सरकार और सशस्त्र बलों के बीच संघर्षविराम आधी रात से लागू हो गया है। अदीस अबाबा में गुरुवार को सरकार और कई सशस्त्र बलों के बीच हुई शांति वार्ता के दौरान संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जो 24 दिसंबर रात 12 बजकर एक मिनट से लागू हो गया।
 
समझौते के अनुसार सभी बलों को ‘तत्काल रूप से अपने स्थानों पर ही रुक जाना होगा’, संघर्ष उत्पन्न करने वाली गतिविधियों को रोकना होगा और राजनीतिक बंदियों के साथ-साथ अपहृत महिलाओं एवं बच्चों को भी छोड़ना होगा। पूर्व उप राष्ट्रपति रिक माचर और राष्ट्रपति साल्वा कीर के बीच भीषण वैमनस्य के बाद दिसंबर 2013 को संघर्ष शुरू हुआ था, जिसमें हजारों लोग मारे जा चुके हैं। रिक ने अपने विद्रोही बलों को ‘सभी शत्रुओं का बंदी बनाने'  का आदेश दिया था।
 
शुक्रवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि ‘बल अपने अड्डो पर रहें और केवल आत्मरक्षा या किसी विद्रोह के खिलाफ ही कार्रवाई करें।’ दक्षिण सूडान ने लंबे समय तक स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी लेकिन 2011 में इसे (स्वतंत्रता को) हासिल करने के बाद कीर और माचर के बीच सत्ता को लेकर एक नई लड़ाई शुरू हो गई जिसने गृहयुद्ध का रूप ले लिया। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

अगला लेख