suvichar

अब पृथ्वी पर ही होगा इन रहस्यमयी घटनाओं का खुलासा...

Updated: गुरुवार, 26 अप्रैल 2018 (15:39 IST)
लंदन। वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में बैठे-बैठे अंतरिक्ष में होने वाली विचित्र घटनाओं जैसे कि सौर प्रज्वाल (सोलर फ्लेयर), कॉस्मिक विकिरण और नॉर्दर्न लाइट्स का अध्ययन करने का नया तरीका ईजाद किया है। सौर प्रज्वाल सूरज की सतह के किसी स्थान पर अचानक बढ़ने वाली चमक को कहते हैं। 
 
स्वीडन में चाल्मर्स यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नॉलजी में शोधकर्ता लोंगकिंग यी ने कहा, 'वैज्ञानिक एक दशक से अंतरिक्ष में होने वाली इन घटनाओं का अध्ययन पृथ्वी पर करने की कोशिश कर रहे हैं।' 
 
उन्होंने कहा, 'हमारे नए तरीके से हम एक नए युग में प्रवेश कर सकते हैं और उन घटनाओं का अध्ययन कर सकते हैं जिनका पहले अध्ययन करना असंभव था। यह हमें इस बारे में और अधिक बताएगा कि ये घटनाएं कैसे घटी।' यह शोध नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। 
 
यह शोध तथाकथित 'मैग्नेटिक रिकनेक्शन' से संबंधित है जिनसे ये घटनाएं होती है। मैग्नेटिक रिकनेक्शन वह प्रक्रिया है जो सूर्य और पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्रों की परस्पर प्रतिक्रिया के कारण होती है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख