shradh paksha
✕

खुशखबर, स्मार्टफोन ऐप बता देगा कि खून की कमी है या नहीं

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (18:48 IST)
वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने एक ऐसा स्मार्टफोन ऐप बनाने में सफलता हासिल की है जो खून की कमी यानी एनीमिया के बारे में सही-सही जानकारी देने में सक्षम है। 
 
इसकी खास बात ये है कि इसके लिए किसी तरह की खून की जांच की जरूरत नहीं होगी बल्कि नाखूनों का एक फोटो लेकर ऐप में लोड करना होगा। ऐप उस फोटो की मदद से खून में मौजूद हीमोग्लोबिन की सही-सही मात्रा बता देगा। 
 
यह ऐप अमेरिका के इमोरी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने तैयार किया है। विज्ञान की खोजों के बारे में जानकारी देने वाले जर्नल नेचर कम्युनिकेशन में यह दावा किया गया है। 
 
मुख्य शोधकर्ता विल्बर लाम ने जर्नल को बताया कि यह एक ऐसा अकेला ऐप है जो उतना ही सही आंकड़ा देने में सक्षम है जितना कि खून की जांच में आता है। बस फर्क ये है कि इसमें खून की बूदों को नहीं निकालना पड़ता।
 
शोधकर्ताओं ने कहा कि यह ऐप केवल सूचना भर देता है और इससे किसी प्रकार के रोग के पता नहीं लगाया जा सकेगा 
 
यह तकनीक इतनी सरल है कि कोई भी और कभी भी इसका इस्तेमाल कर सकता है पर ये गर्भवती महिलाओं, खिलाड़ियों के मामलों में अधिक सहायक होगी। 
 
खून की कमी यानी रक्त अल्पता की बीमारी से पूरी दुनिया में करीब दो अरब लोग पीडि़त हैं। इसकी जांच के लिए होने वाली खून की जांच को कंपलीट ब्लड काउंट या सीबीसी भी कहा जाता है। 
 
इस ऐप में पहले से मानकों पर आधारित फोटो डाले गए हैं और यह ऐप खींचे गए फोटो से उनकी तुलना करके खून की कमी की सही-सही जानकरी दे देता है। 

Show comments

Google Search में AI का नया दौर, एआई Overviews, AI Mode और Gemini से बदल जाएगा सर्च का अनुभव

Pakistan के 9 सैनिक ढेर, BLF की KAAD यूनिट का हमला, Balochistan में महिला यूनिट का वीडियो देख उड़ जाएंगे होश

मध्यप्रदेश में गधे के नाम पर बना नर्सिंग सर्टिफिकेट, MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर उठे सवाल

Honda QC3 vs Ather Konarc Comparison: कीमत, रेंज, बैटरी, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में कौन बेहतर?

सामने आएगा भागीरथपुरा में 36 मौतों का सच, इंदौर के दूषित जल कांड की 600 पन्‍नों की रिपोर्ट होगी सार्वजनिक

सभी देखें

कश्मीर में अब भी 30 से ज्‍यादा विदेशी आतंकी बने सुरक्षाकर्मियों के लिए चुनौती!

FlyDubai Flight Emergency: कॉकपिट में भिड़े दो पायलट, अपहरण की अफवाह पर इजरायली लड़ाकू विमानों ने कराई सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग

13 राज्यों से जल्द विदा होगा दक्षिण पश्चिम मानसून, IMD का 6 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अखिलेश के बिना सब सूना... भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह के बयान से यूपी में क्यों गरमाई सियासत? समझें इसके मायने

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

अगला लेख