Daily Horoscope

राहुल का हमला, प्रधानमंत्री मोदी को सूटबूट वालों की दुकानों की फिक्र

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (18:41 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सशस्त्र बलों के एक लाख से अधिक जवानों को ज्यादा सैन्य सेवा वेतन (एमएसपी) दिए जाने की मांग को सरकार द्वारा खारिज करने को लेकर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्हें सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जवानों की नहीं, बल्कि ‘सूटबूट वालों की दुकानों’ की फिक्र है।
 
गांधी ने एक खबर शेयर करते हुए फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘मोदी जी, जिन्होंने देश के लिए सर्जिकल स्ट्राइक किया, उनके लिए आपका ये बर्ताव है?’ 
 
उन्होंने आरोप लगाया, ‘आपको (मोदी) ना किसान की फ़िक्र है, ना जवान की, आपको फ़िक्र है सिर्फ़ अनिल अंबानी जैसे सूट-बूट वालों की दुकान की। आपको देश ने मौक़ा दिया। आपने देश को धोखा दिया।’ 
 
गौरतलब है कि सरकार ने थलसेना के जूनियर कमीशंड अधिकारियों (जेसीओ) सहित सशस्त्र बलों के करीब 1.12 लाख जवानों को ज्यादा सैन्य सेवा वेतन (एमएसपी) दिए जाने की बहुप्रतीक्षित मांग खारिज कर दी है। सैन्य सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्रालय के इस फैसले से थलसेना मुख्यालय ‘बहुत नाखुश’ है और वह इसकी तुरंत समीक्षा की मांग करेगा। रक्षा मंत्रालय भी इस फैसले से क्षुब्ध बताया जा रहा है।
 
सरकार के इस फैसले से 87 हजार 646 जेसीओ और नौसेना एवं वायुसेना में जेसीओ के समकक्ष 25 हजार 434 कर्मियों सहित करीब 1.12 लाख सैन्यकर्मी प्रभावित होंगे। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख