Daily Horoscope
✕

अमेरिका में सिख समुदाय की दरियादिली, बंद से प्रभावित कर्मचारियों को खाना और उपहार दिए

Updated: मंगलवार, 29 जनवरी 2019 (22:40 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के इंडियाना प्रांत में सिख समुदाय ने बंद से प्रभावित संघीय परिवहन और सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों को भारतीय खाना और उपहार बांटे। अमेरिका में करीब 35 दिनों तक सरकारी कामकाज आंशिक रूप से बंद रहा, जिसकी वजह से इन कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पाया है।
 
परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) अमेरिका के आंतिरक सुरक्षा विभाग की एक एजेंसी है, जिस पर आम लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। इसका गठन 11 सितंबर 2001 को हुए हमलों के बाद किया गया था। संघीय सरकार ने सोमवार को फिर से कामकाज शुरू कर दिया है, लेकिन कर्मचारियों को वेतन मिलने में अभी कुछ दिन का समय लग सकता है।
 
इंडियाना टीएसए के संघीय सुरक्षा निदेशक आरोन भट्ट ने कहा, हम निस्वार्थ सेवा और सहयोग के लिए सिख समुदाय के आभारी हैं। उन्होंने सोमवार को कहा, टीएसए से जुड़े पुरुष और महिलाएं बेहद मुश्किल हालात से गुजर रहे हैं। पता नहीं है कि कब उन्हें वेतन दिया जाएगा। इसके बावजूद वह इस अनिश्चितता को देश की परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा के हमारे मिशन में आड़े नहीं आने दे रहे हैं।
 
सिख समुदाय के नेता गुरिंदर सिंह खालसा के नेतृत्व में फिशर शहर के स्थानीय लोगों ने करीब 250 टीएसए कर्मचारियों को करीब छह हजार अमेरिकी डॉलर की रकम के उपहार और खाद्य सामग्री खरीदने के लिए कार्ड बांटे। 
 
सिंह ने कहा, हमें खुद को उनकी जगह रखकर उनके संघर्षों को समझने की जरूरत है। सिखों की संख्या कम हो सकती है लेकिन वे काफी भाग्यशाली हैं। हम में से प्रत्एक व्यक्ति को अमेरिकी मूल्यों का अनुसरण करते हुए जरूरतमंद पड़ोसियों के लिए नि: स्वार्थ सेवा करने की जरूरत है। उम्मीद है कि इससे लोगों को मानवीय जररूतों के लिए आगे आने की प्रेरणा मिलेगी। (भाषा) 
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

एयरपोर्ट पर CISF जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अमेरिका, जर्मनी और इजराइल हुए UP के फल-सब्जियों के कायल, निर्यात बढ़ा

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

अगला लेख