sawan somwar

सिएरा लियोन में बाढ़ और भूस्खलन से 1,000 लोगों की मौत

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (12:00 IST)
फ्रीटाउन। सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन में करीब 2 सप्ताह पहले आई बाढ़ एवं भूस्खलन में 1,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। एक स्थानीय नेता एवं एक मंत्री ने मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक सभा के दौरान यह बात कही।
 
इससे पहले सरकार ने 14 अगस्त को भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 450 बताई थी, जबकि आपदा बचाव और सहायता समूहों ने चेताया था कि 600 से ज्यादा लापता लोगों के जीवित बचने की संभावना नहीं है।
 
रीजेंट की महिलाओं की प्रमुख एलेनोरो जोकोमी मेट्जगेर ने रविवार को कहा कि भूस्खलन और बाढ़ में 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और कभी भी हमें मृतकों की सही संख्या का पता नहीं चल पाएगा। रीजेन्ट सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन का बाहरी इलाका है, जहां यह भयानक भूस्खलन हुआ था।
 
बारिश के बीच बचाव एवं लापता लोगों की तलाशी का काम जारी है, लेकिन असुरक्षित आवासों के कारण फिर से ऐसी त्रासदी होने की आशंका भी बनी हुई है। खतरे वाले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सहायता समूह खाद्य सामग्री तथा स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं ताकि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी न खड़ी हो। (भाषा) 

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख