Daily Horoscope
✕

नौ साल के भारतीय शतरंज खिलाड़ी ने ब्रिटेन में रहने के लिए वीजा की लड़ाई जीती

Updated: शनिवार, 11 अगस्त 2018 (01:21 IST)
लंदन। 9 साल के एक भारतीय उदीयमान शतरंज खिलाड़ी ने अपने पिता के कार्य वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद ब्रिटेन में रहने की अपनी लड़ाई शुक्रवार को जीत ली। देश के गृह कार्यालय ने उसकी असाधारण प्रतिभा को देखते हुए मामले को अपवाद के तौर पर लिया। श्रेयस रोयाल ने कई शतरंज प्रतियोगिताएं जीती हैं और अपने आयु वर्ग में वे दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी हैं। उनमें भविष्य में विश्व चैंपियन बनने का भी माद्दा है।
 
 
उनके पिता जितेंद्र सिंह की सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी वीजा की अवधि अगले महीने पूरी हो रही है और तब उनका परिवार भारत लौटता। लेकिन ब्रिटेन के कई सांसदों ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए गृहमंत्री साजिद जावेद से रोयाल की असाधारण प्रतिभा को देखते हुए मामले को अपवाद के तौर पर देखने की अपील की थी।
 
सिंह ने 'गॉर्डियन' अखबार से कहा कि उन्होंने (गृह कार्यालय) ने अभी अभी मुझे ई-मेल किया और बताया कि उन्हें मेरे मामले पर ध्यान दिया तथा हमारे लिए टियर-2 सामान्य माध्यम पर बने रहने के लिए हमारी वतन वापसी का समय टालने की मंजूरी दे दी है तथा उनका परिवार को श्रेयस इससे काफी खुश है। वे गृह कार्यालय और गृहमंत्री का आभार जताना चाहते हैं। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख