kalsarpa dosh calculator
✕

अमेरिका के वर्जीनिया में बीच पर गोलीबारी, 12 लोगों की मौत

Updated: शनिवार, 1 जून 2019 (11:59 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत में शुक्रवार को वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में एक व्यक्ति ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
सीएनएन ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से बताया कि गोलीबारी की यह घटना वर्जीनिया बीच म्यूनिसिपल सेंटर की इमारत में शुक्रवार दोपहर बाद उस समय हुई जब लोग यहां व्यापारिक कामकाज के लिए आ रहे थे। वर्जीनिया के पुलिस प्रमुख जिम सरवेरा ने इस गोलीबारी में 12 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।
 
पुलिस के अनुसार गोलीबारी करने वाला आरोपी भी यहीं का कर्मचारी था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी करने वाले व्यक्ति को मार गिराया है लेकिन अभी तक आरोपी हमलावर की पहचान उजागर नहीं की गई है।
 
गौरतलब है कि अमेरिका में गत वर्ष नवंबर के बाद होने वाली गोलीबारी की यह सबसे घातक घटना है। इससे पहले नवंबर में कैलिफाेर्निया के बार्डरलाइन बार एण्ड ग्रिल में हुई गोलीबारी की घटना में 12 लोगों की मौत हो गई थी। 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

Top News : परिसीमन बिल पर खरगे के घर विपक्ष की बैठक, कोहरे से 25 ट्रेनें रद्द; रोहित शर्मा को फिर मुंबई इंडियंस की कमान

अगला लेख