sundarkand
✕

आज से रसोई गैस महंगी, बिना सब्सिडी तथा सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे

Updated: शनिवार, 1 जून 2019 (00:19 IST)
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडर के दाम 1 जून से देशभर में बढ़ाए गए हैं और बिना सब्सिडी वाला घरेलू गैस सिलेंडर शुक्रवार आधी रात से 25 रुपए तथा सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 1 रुपए 23 पैसे महंगा हो जाएगा।
 
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन की प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1 जून से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 497 रुपए 37 पैसे का मिलेगा। मई में इसकी कीमत 496 रुपए 14 पैसे थी।
 
इसके साथ ही दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की वृद्धि की गई है। मई में इसकी कीमत 712 रुपए 50 पैसे थी, जो जून में बढ़कर 737 रुपए 50 पैसे हो जाएगी।
 
इंडियन ऑइल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस की कीमतों में परिवर्तन और डॉलर की तुलना में रुपए की विनिमय दर में आए बदलवों के मद्देनजर रसोई गैस की कीमतें बढ़ाई गईं हैं। 

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, योगी कैबिनेट में कई अहम फैसले

LIVE: दिल्ली मेट्रो बंद करने के फैसले से सुप्रीम कोर्ट नाराज

CJP विरोध प्रदर्शन : अभिजीत दीपके बोले, हमारा आंदोलन हो कर रहेगा, सौरव दास ने कहा- सरकार ने कल खुद दिल्ली बंद का आह्वान किया है

Weather Update: मानसून की विदाई के बीच पश्चिमी विक्षोभ का असर, जानिए अपने राज्य में बारिश और तापमान का हाल

नोबेल शांति पुरस्कार 2026 का ऐलान: ट्रंप को नहीं, भारतीय मूल की नावी पिल्लई को मिला सम्मान

अगला लेख