shradh paksha
✕

शेरीन की बहन अपने माता-पिता के परिवार के साथ रहेगी

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (20:45 IST)
ह्यूस्टन। डलास में मृत पाई गई बच्ची शेरीन मैथ्यूज को गोद लेने वाले भारतीय मूल के अमेरिकी दंपति ने अपनी 4 वर्षीय जैविक बच्ची का अभिभावक होने का अपना अधिकार त्याग दिया है। यह बच्ची फिलहाल अपने माता-पिता के परिवार के साथ रहेगी।
 
 
अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक वेसली और सीनी मैथ्यूज नाम के इस दंपति ने बाल सुरक्षा सेवा (सीपीएस) की आखिरी सुनवाई होने के कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को अपनी जैविक बच्ची पर अपना अधिकार छोड़ने से जुड़े कागजात पर हस्ताक्षर किए। सीपीएस अधिकारियों ने शेरीन के लापता होने के 2 दिन बाद 9 अक्टूबर को बच्ची को उसके घर से निकाला था।
 
शेरीन के लापता होने के 2 हफ्ते बाद उसका सड़ा-गला शव उसके घर के पास एक नाले में मिला था। वेसली पर शेरीन की मौत के मामले में हत्या का आरोप है, वहीं सीनी को अपने पति की सहमति पर बच्ची को जोखिम में डालने का आरोप है। दोषी साबित होने पर उन्हें मौत की सजा का सामना करना पड़ सकता है। (भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख