Hanuman Chalisa
✕

Bangladesh Violence: हिन्दुओं पर हमले को लेकर शेख हसीना ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Updated: बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (09:20 IST)
ढाका। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने लोगों को तथ्यों की जांच किए गए बगैर सोशल मीडिया पर किसी भी चीज पर विश्वास नहीं करने को कहा। पिछले बुधवार से बांग्लादेश में हिन्दुओं के मंदिरों पर हमले बढ़ गए हैं। दरअसल, इससे पहले दुर्गा पूजा समारोहों के दौरान सोशल मीडिया पर कथित तौर पर ईश निंदा करने वाला एक पोस्ट देखने को मिला था। रविवार देर रात बांग्लादेश में एक भीड़ ने 66 मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया और कम से कम 20 मकानों को आग के हवाले कर दिया।

ALSO READ: हिंदू विरोधी हिंसा पर बोले बांग्लादेश के पूर्व कप्तान, मैदान पर तो टीम हारी, इससे देश हार गया
 
कैबिनेट सचिव खांडकर अनवारुल इस्लाम के हवाले से ढाका ट्रिब्यून अखबार ने अपनी खबर में कहा है कि प्रधानमंत्री हसीना ने मंगलवार को साप्ताहिक कैबिनेट बैठक के दौरान गृहमंत्री असदुज्जमान खान को उन लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया जिन्होंने धर्म का इस्तेमाल कर हिंसा भड़काई थी।
 
अपने आधिकारिक आवास से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बैठक में शामिल हुई प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से तथ्यों की जांच किए बगैर सोशल मीडिया पर किसी भी चीज पर विश्वास नहीं करने को कहा। उन्होंने गृह मंत्रालय को सतर्क रहने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया।

स्थानीय मीडिया की खबरों के मुताबिक अलग-अलग हमलों में हिन्दू समुदाय के 6 लोग मारे गए हैं, लेकिन इस आंकड़े की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी है। गृहमंत्री ने कहा, घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय आरोपियों को न्याय के दायरे में लाने के लिए काम कर रहा है। हसीना ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया करने की घोषणा की है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

गोवा के बाद बंगाल में भी बिसलेरी का सैंपल फेल; खतरनाक बैक्टीरिया मिला, FSSAI ने लिया कड़ा एक्शन

अगला लेख