Daily Horoscope
✕

भारत के लिए पाकिस्तान महज सिरदर्द बनकर रह गया है : शौर्य डोभाल

Updated: शुक्रवार, 9 अगस्त 2024 (16:46 IST)
Shaurya Doval's statement on Pakistan : भारतीय जनता पार्टी नेता एवं ‘इंडिया फाउंडेशन’ के संस्थापक शौर्य डोभाल ने कहा है कि भारत के लिए पाकिस्तान अब रणनीतिक खतरा होने की बजाय केवल सिरदर्द बनकर रह गया है क्योंकि नई दिल्ली ने अपने पड़ोसी पर बढ़त हासिल कर ली है।
 
उन्होंन कहा कि भारत की मुख्य बढ़त उसकी आर्थिक वृद्धि है, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि इस वृद्धि को आगे बढ़ाने और रणनीतिक बढ़त हासिल करने के लिए पाकिस्तान तथा चीन सहित अन्य पड़ोसियों के साथ संबंधों को प्रबंधित करने की आवश्यकता है।
ALSO READ: बांग्लादेश में कोई भी सरकार हो, भारत का प्रभाव बना रहेगा : शौर्य डोभाल
डोभाल ने साइबर आतंकवाद से लड़ने के लिए निजी ‘खिलाड़ियों’ को शामिल करने का भी समर्थन किया और कहा कि केवल कानूनी और सैन्य उपायों पर निर्भर रहने के बजाय व्यापक सामाजिक प्रतिक्रिया की जरूरत है। उन्होंने कहा, हमने पाकिस्तान के साथ अपने संबंधों में विभिन्न बिंदुओं को पार कर लिया है।
 
उन्होंने कहा, हालांकि वे अब भी चुनौतियां पेश करते हैं, लेकिन वे अब एक गंभीर खतरा नहीं हैं, पाकिस्तान अब हमारे लिए एक ‘सिरदर्द’ तो है लेकिन यह हमारे लिए कोई रणनीतिक खतरा पैदा नहीं करता है। तो, यह एक स्थिति सुलझ गई है।
ALSO READ: राजनीतिक अस्थिरता के बीच बांग्लादेश के पाकिस्तान दौरे पर संशय
डोभाल ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इसी तरह का परिदृश्य भारत के पूर्वी मोर्चे पर है। इसके साथ ही उन्होंने आगाह किया कि भारत का उत्तरी पड़ोसी अपनी सैन्य क्षमताओं और इरादों के कारण एक गंभीर चुनौती बना हुआ है।
ALSO READ: क्या बांग्लादेश संकट के पीछे पाकिस्तान का हाथ है? राहुल के सवाल पर क्या बोले जयशंकर
डोभाल ने कहा, मुझे लगता है, सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, भारत की मुख्य खासियत अभी आर्थिक विकास है। हमें अपने पड़ोस का प्रबंधन करना है ताकि पड़ोसियों की तुलना में हमें अपने आर्थिक लक्ष्य तक पहुंचने और रणनीतिक लाभ हासिल करने में सक्षम होने के लिए वह स्थान और समय मिलता रहे।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख