shradh paksha
✕

परिवार ने कहा, बस कुत्ता दे दो, चोर वापस कर गए

Updated: बुधवार, 15 नवंबर 2017 (16:53 IST)
मेलबर्न। इस परिवार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनकी चार साल की बेटी की सबसे अच्छी दोस्त शासा थी। शासा एक छोटी आकार की लैब्राडोर श्वान है। चोरों ने लाखों के सामान के साथ-साथ उसे भी चुरा लिया था। इस पर परिवार ने चोरों से कहा-सभी कुछ रख लो, बस कुत्ता दे दो। इस घटना की पड़ताल में विक्टोरिया पुलिस जुट गई है लेकिन चार दिन बाद चोर शासा को उसके मालिकों के घर के पिछवाड़े छोड़ गए। 

दुनिया में आए दिन चोरी की घटनाएं आपने सुनी होंगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में जो चोरी की घटना घटी है उसमें सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलू सामने आते हैं। दरअसल, बीते सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत के मेलबर्न में रहने वाले एक शख्स के घर में चोरी की घटना घटी। चोरी किए गए सामान में लैपटॉप, आईपैड, जूलरी और कुछ इलेक्ट्रॉनिक्स सामान थे। 
 
लेकिन सबसे हैरान कर देने वाली खबर यह है कि चोरों ने उस घर से पालतू कुत्ते के बच्चे को भी चोरी कर लिया। यह परिवार सबसे ज्यादा परेशान इसी बात से था कि चोरों ने उनकी आठ हफ्ते की ‘लैब्राडोर साशा’ की भी चोरी कर ली थी। वह परिवार की चार वर्षीय बेटी माया का प्यारा खिलौना है। 

घटना के कुछ दिन बाद उस परिवार और उसकी बच्ची ने ने मीडिया के जरिए उन चोरों से भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि उनकी शासा को उन्हें लौटा दें। यह खबर ऑस्ट्रेलिया में कुछ दिनों से चर्चा का केंद्र बनी हुई थी। इस परिवार ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उनकी चार साल की बेटी की सबसे अच्छी दोस्त साशा थी। 
 
यह उसके लिए काफी नुकसानदेह है कि साशा के बिना उनकी बच्ची कैसी रहेगी। इस परिवार ने मीडिया को बताया कि सोमवार को जब वे घर में आए, तो उन्होंने देखा कि घर का सामान चोरी हो चुका था। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया और पुलिस से उन्होंने साशा को ढूंढने की गुहार लगाई और गुरुवार को 'साशा' उन्हें घर के पीछे गार्डन में वापस मिल गई।
 
उनका कहना है कि शायद चोर उनकी अपील की वजह से साशा को छोड़ गए हैं। इस घटना पर रयान हुड ने कहा था कि हम चोरी किए गए सामान को वापस नहीं चाहते, लेकिन उन्हें उनकी साशा को लौटा दें। हुड ने चैनल नाइन को बताया,  ‘हम सोचते हैं कि जो लोग भी उसे ले गए थे, उन्होंने इस भावनात्मक अपील के कारण या फिर डर के कारण साशा को वापस छोड़ गए हैं।’ 
 
वहीं, विक्टोरिया पुलिस ने कहा कि साशा अपनी प्यारी दोस्त के साथ जब होती है तो वह काफी प्यार से उसके साथ खेलती है और खुश रहती है. पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि शासा की वापसी के बाद यह परिवार काफी खुश है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना के बारे में पुलिस पड़ताल कर रही है और लेकिन चोरी गया सामान भी परिवार को वापस मिल गया है। 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

अगला लेख