Hanuman Chalisa
✕

शारजाह में जलते हुए जहाज से सुरक्षित निकाले गए 13 भारतीय

Updated: गुरुवार, 9 मई 2019 (00:27 IST)
दुबई। शारजाह में खालिद बंदरगाह पर त्वरित रूप से कार्रवाई करने वाली दमकलकर्मियों की एक टीम ने उस मालवाहक जहाज से 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया जिसमें भीषण आग लग गई थी। जहाज में 6,000 गैलन डीजल, 120 निर्यात किए गए वाहन और 300 वाहन के टायर थे, जो आग में तबाह हो गए।
 
'खलीज टाइम्स' ने शारजाह सिविल डिफेंस के महानिदेशक कर्नल समी अल-नकबी के हवाले से कहा कि दमकलकर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंच चालक दल के सभी सदस्यों को समय रहते जहाज से निकाल लिया।
 
अधिकारी ने बताया कि नागरिक सुरक्षा को सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर शारजाह क्रीक में एक मालवाहक जहाज में आग लगने की सूचना मिली और उनकी टीम 5 मिनट के भीतर ही वहां पहुंच गई।

राहत दल के सदस्यों ने प्राथमिक उपचार और भोजन भी मुहैया कराया। आग लगने के कारणों की जांच के लिए शारजाह पुलिस के फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटना स्थल को अपने कब्जे में ले लिया है। 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख