suvichar

जाम से परेशान चीनी व्यक्ति ने सड़क को रंग कर बदला

Updated: शुक्रवार, 1 दिसंबर 2017 (13:25 IST)
शंघाई। घर लौटते समय सड़क पर मिलने वाले जाम से परेशान एक चीनी व्यक्ति ने परेशान होकर सड़क पर लाइनों को पेंट कर मार्ग ही बदल डाला।
 
क्षेत्रीय समाचार पत्र 'मॉडर्न एक्सप्रेस' के अनुसार व्यक्ति की पहचान उसके उपनाम काई से हुई है। निगरानी फुटेज में वह ल्यानुआंगांग के पूर्वी शहर में एक जंक्शन पर यातायात को पुनर्निर्देशित करने के लिए अपने मार्ग के एरो (तीर) को दूसरी ओर पेंट करता नजर आ रहा है। समाचार पत्र के अनुसार जिआंगसू प्रांत की पुलिस ने 28 वर्षीय व्यक्ति पर 150 डॉलर का जुर्माना लगाया है।
 
समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित एवं पुलिस को मिले वीडियो के अनुसार काई ने कहा कि मैं काम के बाद रोज बस से घर जाता था, जो वहां से (उस मार्ग से) गुजरती थी। वहां भारी जाम रहता था और मैंने देखा कि बाएं ओर जाने वाले मार्ग में कुछ ही कारें होती थीं, इसलिए मैं बस एक सीधा एरो बनाकर एक ड्राइविंग लेन का विस्तार करना चाहता था। 
अधिकारियों ने रखरखाव कार्यकर्ताओं को एरो ठीक करने के लिए कहा है। पुलिस ने काई पर जुर्माना लगाने के बाद उसे छोड़ दिया। (भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

योगी सरकार का डिजिटल शिक्षा पर बड़ा जोर, PM e-VIDYA पर एक जगह मिलेंगे पढ़ाई के जरूरी संसाधन

अगला लेख