Hanuman Chalisa
✕

सेकंड हैंड प्लास्टिक के खिलौने बच्चों की सेहत के लिए खतरनाक

Updated: रविवार, 28 जनवरी 2018 (16:52 IST)
लंदन। कई सेकंड हैंड खिलौने बच्चों के स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं, क्योंकि प्लास्टिक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा दिशा-निर्देशों को पूरा नहीं करता है। एक नए अध्ययन में इस बात का पता चला है।
 
 
ब्रिटेन में यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ से वैज्ञानिकों ने इस्तेमाल किए गए 200 प्लास्टिक के खिलौनों का विश्लेषण किया। इन खिलौनों को उन्होंने घरों, नर्सरी एवं चैरिटी दुकानों से प्राप्त किया था। इन खिलौनों में कार, ट्रेन, कंस्ट्रक्शन प्रोडक्ट, आकृतियां एवं पजल्स शामिल थे। इन सभी का आकार इतना था कि उन्हें छोटे बच्चे चबा सकते हैं।
 
इन खिलौनों में उन्हें एंटीमनी, बैरियम, ब्रोमाइन, कैडमियम, क्रोमियम, लेड एवं सेलेनियम सहित हानिकारक तत्वों की उच्च सान्द्रता मिली थी। ये तत्व बच्चों के लिए लंबे समय तक जहरीले होते हैं। आगे की जांच में यह पता चला कि कई खिलौनों ने ब्रोमाइन, कैडमियम या लेड का स्राव किया, जो यूरोपीयन काउंसिल्स टॉय सेफ्टी डाइरेक्टिव द्वारा तय मानकों से अधिक हैं।
 
यह अध्ययन 'एन्वायरनमेंटल साइंस एंड टेक्नोलॉजी' नामक पत्रिका में प्रकाशित हुआ। अध्ययन में अनुसंधानकर्ताओं ने प्रत्येक खिलौने में इन तत्वों की मौजूदगी का विश्लेषण करने के लिए एक्स-रे फ्लोरेसेंस (एक्सआरएफ) स्पेक्ट्रोमीट्री का इस्तेमाल किया था।
 
यूनिवर्सिटी ऑफ प्लाईमाउथ के एंड्रयू टर्नर ने कहा कि सेकंड हैंड खिलौने परिवारों के लिए लुभावना विकल्प होते हैं, क्योंकि इन्हें सीधे-सीधे दोस्तों या रिश्तेदारों से अथवा बेहद सस्ती दर पर और चैरिटी दुकानों, छोटी-मोटी दुकानों एवं इंटरनेट से आसानी से तुरंत प्राप्त किया जा सकता है। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख