biodatamaker
✕

स्कॉटलैंड यार्ड में भारतीय मूल की वरिष्ठ महिला अधिकारी के खिलाफ होगी जांच

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (18:45 IST)
लंदन। ब्रिटेन में भारतीय मूल की सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक महिला अधिकारी को स्कॉटलैंड यार्ड द्वारा शुरू की गई जांच के बाद कुछ बंदिशों का सामना करना पड़ रहा है। महिला अधिकारी पर शाही सम्मान के लिए नामित होने के बाद कुछ नियमों को तोड़ने का आरोप है। 
 
मेट्रोपॉलिटन पुलिस में फिलहाल अस्थायी मुख्य अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहीं परम संधु को घोर कदाचार की जांच का नोटिस जारी किया गया है और उन्हें गंभीर अनुशासनात्मक आरोपों का सामना करना पड़ सकता है। 
 
मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा कि मेट्रोपॉलिटन पुलिस का डायरेक्टरेट ऑफ प्रोफेशनल्स स्टैंडर्ड्स (डीपीएस) ब्रिटिश सम्मान नामांकन प्रक्रिया से जुड़े दिशा-निर्देशों के उल्लंघन के आरोपों के बाद 3 अधिकारियों के आचरण की जांच कर रहा है। जांच के दौरान उन्हें कुछ बंदिशों के साथ ड्यूटी करनी पड़ रही है।
 
बीबीसी के मुताबिक जांच इस बात पर केंद्रित है कि क्या संधु ने साल में 2 बार दिए जाने वाले क्वींस पुलिस मेडल के लिए अपने नामांकन का समर्थन करने के लिए सहयोगियों को प्रोत्साहित किया। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख