ganesh chaturthi

महिलाओं को कार चलाने की अनुमति आर्थिक सुधार का हिस्सा : खालिद

Updated: बुधवार, 27 सितम्बर 2017 (11:22 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में सऊदी अरब के राजदूत प्रिंस खालिद बिन सलमान बिन अब्दुल अजीज ने कहा कि उनके देश में महिलाओं को कार चलाने की अनुमति देने की घोषणा आर्थिक सुधारों का हिस्सा है।
 
खालिद बिन सलमान ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि इस घोषणा के बाद महिलाओं को कार चलाने की अनुमति होगी। यह निर्णय सिर्फ एक प्रमुख सामाजिक परिवर्तन नहीं बल्कि देश के आर्थिक सुधारों का हिस्सा है। प्रिंस अब्दुल अजीज ने कहा कि मुझे लगता है कि हमारा नेतृत्व समझता है कि समाज इसके लिए तैयार है।
 
सऊदी अरब के शासक सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सौद ने देश में महिलाओं को कार ड्राइव करने की अनुमति की घोषणा की है। शाही आदेश में मंत्री स्तर की कमेटी का गठन करने को कहा है, जो 30 दिन के भीतर सुझाव पेश करेगी और जून 2018 तक इस आदेश को पारित किया जाएगा।
 
गौरतलब है कि सऊदी अरब ही मात्र एक ऐसा अकेला देश है, जहां महिलाओं के गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध है। महिलाओं को इसका अधिकार दिलाने के लिए कई साल तक अभियान चलाया गया, कई महिलाओं को इस पाबंदी को तोड़ने के लिए सजा भी दी गई है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने इसका स्वागत करते हुए इसे सही दिशा में उठाया गया कदम बताया है। (वार्ता)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख