• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. S Jaishankar speaks on Indian culture in Nigeria
Last Updated : सोमवार, 22 जनवरी 2024 (09:00 IST)

नाइजीरिया में बोले जयशंकर, भारत को अपनी परंपराओं, संस्कृति और इतिहास पर गर्व

नाइजीरिया में बोले जयशंकर, भारत को अपनी परंपराओं, संस्कृति और इतिहास पर गर्व - S Jaishankar speaks on Indian culture in Nigeria
S Jaishankar speaks on Indian culture in Nigeria : विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने रविवार को अबुजा (Nigeria) कहा कि भारत को आज अपनी परंपराओं, अपनी संस्कृति (culture) और अपने इतिहास पर गर्व है। उन्होंने साथ ही रेखांकित किया कि बहुत कम ऐसी सभ्यताएं हैं, जो एक आधुनिक राष्ट्र के तौर पर अस्तित्व में हैं और हम उनमें से एक हैं।
 
जयशंकर युगांडा में गुटनिरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद नाइजीरिया पहुंचे और उन्होंने भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। विदेश मंत्री के रूप में पहली बार यहां आए जयशंकर ने कहा कि हम आज दुनिया को संदेश दे रहे हैं कि आज एक ऐसा भारत है जिसे अपनी परंपराओं, अपनी संस्कृति, अपने इतिहास पर गर्व है।
 
मंत्री ने कहा कि दुनिया में बहुत कम ऐसी सभ्यताएं हैं, जो एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में बची हैं और हम उनमें से एक हैं। नाइजीरिया के साथ संबंधों पर जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के बीच लगभग 12-15 अरब अमेरिकी डॉलर का कारोबार है और उन्होंने नाइजीरियाई निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
Mumbai Marathon: बुजुर्ग प्रतिभागी समेत 2 लोगों की मौत, 22 अस्पताल में भर्ती