dharma sangrah
✕

जम्मू-कश्मीर पर जयशंकर का बड़ा बयान, विकास के बाद फेल हो जाएंगे पाकिस्तान के प्लान

Updated: बुधवार, 2 अक्टूबर 2019 (10:44 IST)
वाशिंगटन। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि जम्मू-कश्मीर का विकास सुनिश्चित होने पर इस प्रांत में अशांति फैलाने की पाकिस्तान की योजनाएं विफल हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के कुछ लोगों और सीमा पार के ‘निहित स्वार्थों’ के कारण मोदी सरकार की नई पहल के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रियाएं हुई है।

ALSO READ: कश्मीर पर स्पष्ट रुख, तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं : जयशंकर
उन्होंने कहा कि जो प्रतिक्रियाएं हुई हैं, वह 70 साल से अधिक समय के निहित स्वार्थ के कारण हुई हैं। यह स्थानीय और सीमा पार के निहित स्वार्थ हैं, लेकिन हम जम्मू-कश्मीर के विकास का प्रबंध कर रहे हैं। आप जानते हैं कि पाकिस्तान ने पिछले 70 सालों से इसे बर्बाद करने की योजनाएं बनाई हैं।
 
जयशंकर ने अमेरिकी थिंक टैंक ‘सेंटर फॉर स्ट्रेटजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज’ में अपने भाषण के बाद एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि यह सत्य बात है कि जब कोई किसी चीज की यथास्थिति में आवश्यक बदलाव करता है तब ‘संक्रमणकालीन जोखिम’ की स्थिति बनी रहती है और प्रतिक्रियाएं भी आती हैं।
 
उन्होंने कहा कि यह फैसला (मोदी सरकार का कश्मीर पर फैसला) ऐसे ही नहीं ले लिया गया था। यह इसलिए लिया गया था क्योंकि कोई और रास्ता नहीं था।
 
उन्होंने जम्मू-कश्मीर की स्थिति और वहां मोबाइल के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को लेकर कहा कि कट्टरता को बढ़ावा देने के लिए और भारत-विरोधी ताकतों को लामबंद करने के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया का दुरुपयोग किया जाता है।
 

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ यूरोप की सड़कों पर उतरे युवा, सरकारों के खिलाफ बढ़ा आक्रोश

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, गहलोत-दोतासरा ने भाजपा सरकार को घेरा, CM भजनलाल से मांगा इस्तीफा

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

अगला लेख