suvichar

रूसी मॉडल का सनसनीखेज खुलासा, पुतिन ने जहर देकर मारने की कोशिश की

Updated: बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (18:34 IST)
लंदन। व्लादीमिर पुतिन के शासन की आलोचना करने वाली एक रूसी मॉडल ने बुधवार को दावा किया कि रूस के राष्ट्रपति ने उसे दक्षिण-पश्चिम इंग्लैंड के सैलिसबरी कस्बे में एक इतालवी रेस्तरां में जहर देकर मरवाने की कोशिश की। इस कांड में एक पूर्व रूसी जासूस और उसकी बेटी को जहर दिया गया था।
 
रूस के पूर्व डबल एजेंट सर्जेई स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया मार्च महीने में घातक जहर 'नोविचोक' की वजह से जिस कस्बे में अचेत हो गए थे, उसे दोनों के बीमार होने की खबरों के बाद रविवार को विल्टशायर पुलिस ने घेर लिया।
 
पुलिस ने रविवार की घटना के नोविचोक वाली घटना से तार जुड़े होने की बात से इनकार किया है, वहीं 30 वर्षीय मॉडल अन्ना शेपिरो ने 'द सन' अखबार से कहा कि उसे और उसके पति को इस संदिग्ध जहर से निशाना बनाने की कोशिश की गई थी।
 
उसने अखबार से कहा, 'पुतिन के गुर्गों ने मुझे निशाना बनाया। वे मुझे मारना चाहते थे क्योंकि मैं पुतिन का विरोध करती हूं।' (भाषा)

Show comments

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

NEET प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, दिल्ली समेत 5 राज्यों में FIR रद्द; CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट

Redmi Note 17 Pro Max 5G India Launch: भारत में जल्द दस्तक देगा Xiaomi का नया स्मार्टफोन, 10,000mAh बैटरी समेत मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

नेपाल बाढ़ की तबाही का खौफनाक मंजर: एक घर के मलबे से मिले 23 शव, 4000 से ज्यादा लोग अब भी लापता

सभी देखें

Priya Adhikari कौन हैं , नेपाल बाढ़ के बीच 6 दिन में किए 100 रेस्क्यू मिशन, सैकड़ों जिंदगियां बचाईं

मथुरा में जन्माष्टमी पर्व को भव्य और दिव्य बनाने की तैयारियां अंतिम चरण में, भक्ति के साथ तकनीक का होगा संगम

सीएम डॉ. मोहन यादव ने 41 हजार करोड़ रुपये के कार्यों को दी स्वीकृति, जानें कैबिनेट ने और क्या-क्या लिए निर्णय?

India-Russia Defence Deal : भारत को S-500 और Su-57 की पेशकश, रूस ने बढ़ाया रक्षा सहयोग का हाथ

भोपाल में सीलिंग कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतरे व्यापारी, रोशनपुरा चौराहे पर किया चक्काजाम

अगला लेख