dharma sangrah
✕

रूस को अपना बर्ताव बदलना होगा : अमेरिका

Updated: शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (09:45 IST)
वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा है कि ट्रम्प प्रशासन रूस के साथ सकारात्मक संबंध चाहता है, लेकिन इसके लिए रूस को अपने बर्ताव में उल्लेखनीय बदलाव लाने की आवश्यकता है।
 
अमेरिकी प्रशासन द्वारा रूस के सात कुलीनों, 12 कंपनियों एवं 17 शीर्ष अधिकारियों और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगियों पर प्रतिबंध लगाए जाने के कुछ ही घंटे बाद व्हाइट हाउस की यह टिप्पणी सामने आई है।
 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव साराह सैंडर्स ने कहा कि रूसी सरकार के साथ हम सकारात्मक संबंध चाहते हैं लेकिन इसके लिए उन्हें निश्चित रूप से अपने बर्ताव में उल्लेखनीय बदलाव लाने की आवश्यकता है।
 
साराह ने कहा, 'अमेरिकी कांग्रेस की इच्छा को ध्यान में रखते हुए ये प्रतिबंध एवंपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई यह साबित करती है कि राष्ट्रपति (डोनाल्ड ट्रंप) का यह कहना बिल्कुल सही है कि कोई भी रूस पर सख्त नहीं रहा है।
 
उन्होंने कहा कि अब गेंद रूसी अदालत के पाले में है क्योंकि उनकी कार्रवाई ही यह फैसला करेगी कि निकट भविष्य में रूस के साथ अमेरिकी संबंध का स्वरूप क्या होगा। जैसा कि राष्ट्रपति ने कहा कि वह रूस के साथ बेहतर संबंध चाहते हैं लेकिन यह रूस की कुछ कार्रवाइयों पर निर्भर करने वाला है। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख