biodatamaker

अमेरिकी प्रतिबंधों का कड़ा जवाब देगा रूस

Updated: शनिवार, 7 अप्रैल 2018 (08:18 IST)
मॉस्को। रूस के सात सबसे प्रभावशाली कुलीनों पर अमेरिका द्वारा नए प्रतिबंध लगाए जाने पर रूस ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। रूस ने अमेरिकी प्रतिबंधों का करारा जवाब देने का फैसला किया है। 
 
रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, 'हम मौजूदा हमले या रूस के खिलाफ किसी भी नए हमले का कड़ा जवाब दिए बिना नहीं छोड़ेंगे।' अमेरिका के प्रतिबंधों में12 कंपनियों, 17 वरिष्ठ रूसी अधिकारियों और हथियारों का निर्यात करने वाली एक सरकारी कंपनी को निशाना बनाया गया है।
 
गौरतलब है कि पूर्व जासूस सर्गेइ स्क्रिपल को जहर देने के मामले से रूस और पश्चिमी देशों के बीच कूटनीतिक संकट पैदा हो गया है।
 
मंत्रालय ने कहा, 'पहले के 50 चरणों के प्रतिबंधों से कुछ हासिल ना होने के बाद अमेरिका वीजा जारी ना करके डर फैला रहा है, रूस के उद्योगों की कंपनियों की संपत्ति जब्त करने की धमकी दे रहा है जबकि वह भूल गया है कि निजी संपत्ति और अन्य लोगों के धन को अधिग्रहण करना चोरी मानी जाती है।'
 
उसने कहा कि ऐसे प्रतिबंध अमेरिका को बाजार अर्थव्यवस्था तथा ईमानदार और स्वतंत्र प्रतियोगिता के दुश्मनों की श्रेणी में रखते हैं क्योंकि वे विदेशी बाजारों में प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए प्रशासनिक हथकंडे अपनाते हैं। (भाषा) 

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

शराब के नशे में पीछा किया और फिर... गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस में पीड़ित महिला बाइकर सिया का चौंकाने वाला खुलासा

सागर शराब कांड पर उमा भारती के तीखे तेवर, मंत्री- विधायक के साथ जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने की मांग

अगला लेख