Hanuman Chalisa
✕

ईयू ने रूस पर प्रतिबंधों को एक और साल के लिए बढ़ाया

Updated: सोमवार, 18 जून 2018 (23:50 IST)
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन से हटाकर क्रीमिया को 2014 में रूसी संघ में मिलाने को लेकर रूस पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों की अवधि सोमवार को 1 और साल के लिए बढ़ा दी। इस कदम से निर्यात और आयात पर रोक रहेगी और क्रीमिया में ईयू आधारित कंपनियों द्वारा निवेश और पर्यटन सेवाओं पर प्रतिबंध रहेगा।
 
 
संघ ने एक बयान में कहा कि काउंसिल (ईयू के सदस्य देशों) ने रूस द्वारा क्रीमिया और सेवस्तोपोल को अवैध रूप से मिलाए जाने पर लगाए गए प्रतिबंधों को 23 जून 2019 तक बढ़ा दिया है। उसने कहा कि रूसी संघ द्वारा स्वायत्त गणराज्य के क्रीमिया और सेवस्तोपोल शहर को अवैध रूप से मिलाए जाने के 4 साल बाद यूरोपीय संघ ने दोहराया कि वह इसे मान्यता नहीं देता और अंतरराष्ट्रीय कानून के इस उल्लंघन की निंदा करता रहा है।
 
अप्रैल 2014 में रूस द्वारा कब्जे के बाद पूर्वी यूक्रेन में मॉस्को समर्थित विद्रोह के बाद से 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। रूस ने हालांकि इस बात के साक्ष्य होने के बावजूद आरोपों को खारिज किया है कि वह लड़ाई में शामिल रहा है और विद्रोहियों को खुले रूप से राजनीतिक समर्थन देता है। (भाषा)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

2035 में बदल सकती है वैश्विक धार्मिक तस्वीर, ईसाइयों से आगे निकल सकता है इस्लाम; प्यू रिसर्च का बड़ा अनुमान

LIVE: सुप्रीम कोर्ट से आजम खान को मिली राहत, ED की याचिका खारिज

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार को पर्यावरणीय मंजूरी, 3,000 मीटर का होगा रनवे; बड़े विमानों की आवाजाही का रास्ता साफ

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

ढाका समेत बांग्लादेश के 28 जिलों में भड़की हिंसा, मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को लगाई आग

अगला लेख