Daily Horoscope
✕

सैन्य खर्च में कटौती करेगा रूस

Updated: मंगलवार, 20 मार्च 2018 (15:46 IST)
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर पद संभालने के एक दिन बाद वर्ष 2018 और 2019 में अपने सैन्य खर्चे में कटौती करने का संकल्प लिया है ताकि उनका देश घरेलू समस्याओं पर ध्यान केंद्रित कर सके। 
 
चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार पुतिन ने राष्ट्रपति कार्यालय 'क्रेमलिन' में सोमवार को एक बैठक में कहा कि सैन्य खर्चे में कटौती से देश की रक्षा क्षमता कम नहीं होगी क्योंकि उसने पिछले कुछ वर्षों में नई हथियार प्रणाली बनाने में निवेश किया है।
 
उन्होंने कहा कि अपने साझेदारों के साथ उत्पन्न सभी विवादों को हल करने के लिए सभी राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयास किए जाएंगे। हम हथियारों की दौड़ में शामिल नहीं होंगे।
 
पुतिन ने कहा कि सरकार भविष्य में आर्थिक वृद्धि, नवाचार, स्वास्थ्य, शिक्षा, विज्ञान, आधारभूत संरचना तथा लोगों की भलाई समेत घरेलू मुद्दों को हल करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
 
गौरतलब है कि पुतिन को देश की जनता ने लगातार चौथी बार रूस का राष्‍ट्रपति चुना है। उन्‍होंने इस चुनाव में 70 फीसदी से अधिक वोट हासिल करके एकतरफा जीत हासिल की है। वह वर्ष 2024 तक रूस का नेतृत्व करेंगे।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

अगला लेख