dipawali
✕

बड़ी खबर! रोहिंग्या शरणार्थी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे मोबाइल

Updated: रविवार, 24 सितम्बर 2017 (16:31 IST)
ढाका। बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए दूरसंचार कंपनियों के रोहिंग्या शरणार्थियों को मोबाइल फोन कनेक्शन बेचने पर पाबंदी लगा दी है। बांग्लादेश की 4 मोबाइल फोन सेवा प्रदाताओं को चेताया गया है कि अगर उन्होंने म्यांमार से आए करीब 4 लाख 30 हजार शरणार्थियों को प्रतिबंध के दौरान फोन प्लान दिए तो उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
 
दूरसंचार मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी इनायत हुसैन ने कहा कि फिलहाल वे (रोहिंग्या) कोई सिम कार्ड नहीं खरीद सकते। दूरसंचार राज्यमंत्री तराना हालिम ने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थियों पर पाबंदी लगाने का शनिवार का यह फैसला सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
 
उन्होंने रोहिंग्या से पैदा स्पष्ट खतरे के बारे में ज्यादा जानकारी दिए बिना कहा कि हमने मानवीय आधार पर (रोहिंग्या का स्वागत करने का) कदम उठाया लेकिन साथ ही हमारी अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। 
 
बांग्लादेश के दूरसंचार विभाग ने कहा है कि इन शरणार्थियों को बायोमैट्रिक पहचान पत्र जारी होने के बाद पाबंदी हटाई जा सकती है लेकिन इस प्रक्रिया के बारे में सेना का कहना है कि इसमें 6 महीने लग सकते हैं। (भाषा) 

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख