sawan somwar

रोहिंग्या अल्पसंख्यकों पर अपना पक्ष रखें सू की: डेसमंड टूटू

Updated: सोमवार, 11 सितम्बर 2017 (06:42 IST)
केप टाउन (दक्षिण अफ्रीका)। नोबल पुरस्कार विजेता और मानद आर्कबिशप  डेसमंड टूटू ने म्यांमार की नोबल पुरस्कार विजेता आंग सान सू की को पत्र लिखकर उनसे देश में रोहिंग्या मुसलमानों के मुद्दे पर अपना पक्ष रखने को  कहा है।
 
रिपोर्ट के अनुसार टूटू (85) ने सुश्री सू की से म्यांमार में अल्पसंख्यक रोहिंग्या समुदाय के खिलाफ सैन्य अभियान बन्द करने के लिए कहा है। इस अभियान के चलते पिछले कुछ दिनों में लगभग दो लाख सत्तर हजार रोहिंग्या समुदाय के लोगों को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है।
 
उन्होंने कहा कि राखिने प्रांत में डर के बढ़ते माहौल और जातीय संहार ने उन्हें ऐसी महिला के खिलाफ बोलने पर मजबूर कर दिया जिसकी प्रशंसा करते हुए उन्होंने अपनी बहिन माना था।
 
देश में बढ़ते संघर्ष पर सुश्री सू की द्वारा अपनी सरकार का बचाव करने के बावजूद टूटू ने उनसे हस्तक्षेप करने की अपील की। सोशल मीडिया पर सात सितम्बर को सू की को सम्बोधित करते हुए उन्होंने लिखा, 'मुझे इस घटना से इतना दुख हुआ है कि इस उम्र में सामाजिक मुद्दों पर शांत रहने की अपनी कसम तोड़नी पड़ रही है।'
 
टूटू की इस अपील से म्यामांर में पीड़ित रोहिंग्या अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए आंग सान सू की से अपील करने वालों में उनका नाम भी शामिल हो गया है। (भाषा)

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

चढ़ावा चोरी के बाद बदली राम मंदिर की पूरी व्यवस्था, कैश गिनती, सुरक्षा व पास के लिए सख्त दिशानिर्देश

ओडिशा में परीक्षा के दौरान व्हाट्सऐप पर वायरल हुआ PG मेडिकल का पेपर, यूनिवर्सिटी ने दिए आंतरिक जांच के आदेश

सीएम धामी ने खटीमा में सुनी जनता की पीड़ा, दिव्यांगों और महिलाओं को मिला खास तोहफा

'प्रधानमंत्री को विक्टिम कार्ड खेलना बेहद पसंद', जयराम रमेश का मोदी पर हमला, बोले- देश से माफी मांगें

10 दिन में दूसरा आतंकी हमला, कूलगाम में 2 प्रवासी मजदूरों की मौत

अगला लेख