suvichar
✕

2029 तक इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा रोबोट

Updated: शनिवार, 16 सितम्बर 2017 (17:41 IST)
शिकागो। अमेरिका के शिकागो में वैज्ञानिकों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को लेकर एक परिचर्चा में उम्मीद जताई है कि साल 2029 तक रोबोट मनुष्य से भी ज्यादा स्मार्ट हो जाएंगे जबकि इससे पहले वैज्ञानिकों ने 2040 तक मनुष्य से रोबोट के ज्यादा स्मार्ट होने का अनुमान लगाया था। 
 
परिचर्चा में एचपी इंक के शीर्ष वैज्ञानिक ने यह बात कही। एचपी के मुख्य प्रौद्योगिकी  अधिकारी और एचपी लैब के प्रमुख शेन वॉल ने कहा कि एआई और मशीन लर्निंग में तेजी से विकास हो रहा है, इसे देखते हुए वैज्ञानिकों का अनुमान है कि साल 2029 तक रोबोट मनुष्यों से ज्यादा समझदार हो जाएंगे। 
 
वॉल ने यहां 'एचपी रिइंवेंट पार्टनर फोरम' में कहा कि हालांकि कई लोग ऐसा होने को लेकर डर रहे हैं, लेकिन उचित सावधानी के साथ किए गए इस बदलाव से हर किसी को फायदा होगा। चाहे वह विनिर्माण हो, स्वास्थ्य हो या फिर नवाचार हो, स्मार्ट रोबोट विकसित होने से हर किसी का फायदा होगा।
 
वॉल के मुताबिक मशीनें इतनी स्मार्ट हो चुकी हैं कि गलती का अनुमान लगा सकती हैं। इसी दिशा में 3डी प्रिटिंग में एक व्यापक क्रांति हुई है। 3डी प्रिटिंग अब जटिल उत्पादों को संभाल रही है और भविष्य में व्यापक बदलाव लाने वाली है। 
 
वॉल ने कहा कि मशीन अब अपने पुर्जे खुद बना रही है और भविष्य में यह और भी अधिक परिष्कृत हो जाएगा। इस परिपेक्ष्य में उन्होंने कहा कि पिछले 30 सालों में फोटोग्राफी में दिलचस्प बदलाव हुए हैं। 
 
पहले फोटो खींचकर लैब में जाती थी और वहां से प्रिंट बनकर आता था। उन्होंने कहा कि 'अब कहीं भी रील देखने को नहीं मिलेगी, चाहे अफ्रीका हो या भारत। इसी तरह का कुछ दुनिया भर के 12000 करोड़ डॉलर के विनिर्माण उद्योग में होने वाला है।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख