• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Road accident in egypt
Written By
Last Modified: काहिरा , बुधवार, 7 सितम्बर 2016 (11:07 IST)

मिस्र में सड़क दुर्घटना में 16 लोगों की मौत

Road accident in egypt
काहिरा। मिस्र के दक्षिण-पश्चिम इलाके में एक छोटी बस और अन्य वाहन की टक्कर से बस में सवार कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार को न्यू वैली प्रांत के अल-फराफ्रा-अल-वहात बहारिया रोड में हुई।
 
पिछले माह यहां एक अन्य दुर्घटना में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले दकाहलिया प्रांत में बस का टायर फटने से हुई एक अन्य दुर्घटना में 22 लोगों की मौत हो गई थी।
 
उल्लेखनीय है कि खराब सड़कों और लोगों के लापरवाही से वाहन चलाने के कारण मिस्र में इस प्रकार की बहुत दुर्घटनाएं होती हैं। डब्ल्यूएचओ ने दुर्घटना के मामले में मिस्र को भारत, चीन और अमेरिका के बाद 10वां सबसे ज्यादा दुर्घटना वाला देश कहा है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
आप नेता ने किया नौकरानी से बलात्कार!