ramcharitmanas

पंचायत का अजब कानून, बलात्कार के बदले बलात्कार की सजा

Updated: मंगलवार, 27 मार्च 2018 (13:27 IST)
पाकिस्तान के पंजाब में पंचायत ने हैरान करने वाला फैसला दिया है। मुल्तान में 'जिरगा' यानी गांव की पंचायत ने 12 साल की लड़की के साथ हुए बलात्कार पर सुनवाई के बाद 'बलात्कार के बदले बलात्कार' का फैसला सुनाया। पुलिस अधिकारी अल्लाह बख़्श ने कहा कि 'गांव की पंचायत ने सज़ा के तौर पर 16 साल की लड़की का बलात्कार करने का आदेश दिया है, क्योंकि लड़की के भाई ने 12 साल की एक दूसरी लड़की का बलात्कार किया था।

यह घटना लाहौर से तकरीबन 200 किलोमीटर दूर पीरमहल में पिछले सप्ताह की है। उप निरीक्षक शौकत अली जावेद की शिकायत पर पीरमहल पुलिस की दर्ज एफआईआर के मुताबिक 20 मार्च को पीरमहल के गरीबाबाद इलाके के एक व्यक्ति ने अपने इलाके की एक लड़की से बलात्कार किया।

जब पीड़ित परिवार ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की धमकी दी, तो उसके परिवार ने अदालत के बाहर मामले का निपटारा करने का अनुरोध किया। पुलिस अधिकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने इसी महीने ये कहते हुए पंचायत से न्याय की गुहार लगाई थी कि उसकी 12 साल की छोटी बहन का बलात्कार उसके चचेरे भाई ने किया है।  इसकी सज़ा के तौर पर पंचायत ने आदेश दिया कि बदले में शिकायतकर्ता आरोपी की बहन के साथ बलात्कार करे। मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। (भाषा)

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

अगला लेख