ramcharitmanas
✕

'आसमान की आंधी' बढ़ाएगी भारतीय वायुसेना की ताकत, जानिए कैसे ?

Updated: बुधवार, 9 अक्टूबर 2019 (00:24 IST)
मेरिनियाक (फ्रांस)। फ्रांस से खरीदे गए 36 राफेल लड़ाकू विमानों की श्रृंखला में प्रथम विमान यहां मंगलवार को औपचारिक रूप से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्राप्त किया। फ्रेंच ‘शब्द राफेल’ का अर्थ ‘आंधी’ है। RB001 राफेल के मिलते ही यह 'आंधी' आसमान में भारतीय वायु सेना की ताकत को बढ़ाएगी।
 
रक्षामंत्री ने राफेल प्राप्त करने के बाद कहा, हमारी वायुसेना दुनिया में चौथी सबसे बड़ी वायुसेना है और मेरा मानना है कि राफेल मीडिमय मल्टी रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट हमारी वायुसेना की शक्ति में वृद्धि लाएगा तथा क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वायु क्षेत्र में भारत की शक्ति को बढ़ाएगा।
 
फ्रांस के दक्षिण-पश्चिम स्थित मेरिनियाक में राफेल लड़ाकू विमान सौंपे जाने के लिए आयोजित समारोह में सिंह फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ले के साथ शरीक हुए। इस समारोह का आयोजन राफेल विमान निर्माता दसाल्ट एविएशन के प्रतिष्ठान में हुआ।
 
रक्षा मंत्री के समक्ष ‘RB001’ राफेल का अनावरण भी किया गया। इस पर भारत का तिरंगा ध्वज लगा हुआ था। इसमें ‘आरबी’ वायुसेना प्रमुख राकेश भदौरिया के संक्षिप्त नाम का प्रतीक है। भदौरिया ने वायुसेना उप प्रमुख पद रहने के दौरान इस सौदे को पूरा करने में एक अहम भूमिका निभाई थी।
 
इस अवसर पर सिंह के साथ एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा सहित सशस्त्र बलों के कर्मी भी थे। वहीं, फ्रांस की ओर से भी सेना के शीर्ष प्रतिनिधि मौजूद थे। 2 इंजन वाला यह विमान विमान वाहक पोत और एक छोटे से रनवे से उड़ान भरने में सक्षम है।
 
सिंह ने पेरिस में मंगलवार को बाद में आयोजित सालाना भारत-फ्रांस रक्षा वार्ता के संदर्भ में कहा, आज भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित किया गया है और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग एक नए मुकाम पर पहुंचा है। इस तरह की उपलब्धियां हमें और अधिक सहयोग बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं और जब मैं फ्रांस की रक्षामंत्री पार्ले से आज मिलूंगा तब यह मेरे एजेंडा में रहेगा।
 
पार्ले ने राफेल के बारे में कहा कि यह फ्रांस की सर्वश्रेष्ठ चीज है जिसकी पेशकश फ्रांस ने भारत को अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए की है। यह ‘मेक इन इंडिया’ की पहल के प्रति फ्रांसीसी प्रतिबद्धता भी है।
 
फ्रांसीसी मंत्री ने कहा, यह कोई संयोग नहीं है कि यह समारोह दशहरा के दिन और भारतीय वायुसेना के 87 वें स्थापना दिवस के दिन आयोजित हुआ। यह हमारे सर्वोच्च महत्त्व को प्रदर्शित करता है जो हम भारत के साथ अपने सहयोग को देते हैं।
 
उन्होंने कहा, ‘‘यह एक लंबी यात्रा में पहला कदम भर है क्योंकि कि हम भारतीय सेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हमारे औद्योगिक सहयोग के इतिहास में एक बड़ा दिन है और मेक इन इंडिया पहल के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध बने रहेंगे।’’
 
उन्होंने कहा कि राफेल लड़ाकू विमानों का यह संस्करण विशेष रूप से भारतीय वायुसेना की जरूरतों को पूरा करने के लिए बनाया गया है।
 
दसाल्ट एविएशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एरिक ट्रैप्पियर ने कहा, भारतीय वायुसेना के लिए 1953 में ‘तूफानी’ सौंपे जाने के साथ हमारे संबंधों का इतिहास शुरू हुआ था और तब से हमने इस देश के साथ निरंतर प्रतिबद्धता रखी है, जिसका फ्रांस की सरकारों ने समर्थन किया।

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

Gwalior Accident : हादसे के बाद CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, CSP हटाए गए, 8 सस्पेंड, मृतकों के परिजनों को ₹4 लाख

अगला लेख