Daily Horoscope
✕

Rafale aircraft में उड़ान भरते ही राजनाथ सिंह ने रच डाला नया इतिहास

Updated: मंगलवार, 8 अक्टूबर 2019 (23:09 IST)
बोर्दू, (फ्रांस)। भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने विजयादशमी (दशहरे) और भारतीय वायुसेना के स्थापना दिवस पर राफेल विमान में उड़ान भरकर नया इतिहास रच डाला। इससे पूर्व राजनाथ स्वदेशी विमान तेजस में उड़ान भर चुके हैं। मंगलवार के दिन ही भारत को फ्रांस से पहला चर्चित लडाकू विमान राफेल मिला है।
 
रक्षामंत्री ने यहां मेरिनेक वायु सेना अड्डे पर इस विमान का पारंपरिक तरीके से पूजा करने के बाद इस पर सवार हुए और दासौ कम्पनी के चीफ पायलट ने इस विमान को उड़ाया। सिंह पायलट की पिछली सीट पर बैठे और उन्होंने वहां से हाथ हिलाकर इस ऐतिहासिक क्षण को रेखांकित किया। रक्षा मंत्री ने आधे घंटे तक इस लडाकू विमान में उड़ान भरी।
 
विमान ने जैसे ही टेक ऑफ किया तो इसकी गर्जना से आसमान गूंज उठा। हवाई अड्डे पर खड़े भारत और फ्रांस के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के अलावा पत्रकारों ने भी श्री सिंह को उड़ान भरते देखा और इस ऐतिहासिक क्षण के सभी साक्षी बने।
36 राफेल विमानों की कीमत 59 हजार करोड़ रुपए : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को पहला राफेल विमान मिलने के साथ ही फ्रांस की ओर से राफेल सौंपने की प्रक्रिया पूरी हो गई है। सितंबर 2016 में भारत ने 59,000 करोड़ रुपए की लागत से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए फ्रांस के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इन विमानों की पहली खेप में 4 विमान अगले वर्ष मई में भारत पहुंचेगे, जबकि जून 2022 तक सभी 36 विमान भारत पहुंच जाएंगे।
 
भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी : राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल विमान भारतीय वायु सेना की क्षमताओं को बढ़ाएंगे और दो देशों के बीच सफल रक्षा सहयोग का एक वैश्विक खाका तैयार होगा। सिंह ने भारतीय वायु सेना के पायलटों को प्रशिक्षण और सहायता प्रदान करने के लिए फ्रांस को धन्यवाद दिया। सनद रहे कि एक राफेल जेट विमान तीन एफ 16 विमानों के बराबर है, जिन्हें अमेरिका ने पाकिस्तान को दिए हैं।
तस्वीर सौजन्य : एएनआई

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दुनिया की सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी भी सुरक्षित नहीं! CIA के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

अगला लेख