Hanuman Chalisa

पेरिस में प्रदर्शन हुए हिंसक, राष्‍ट्रपति मैक्रों बोले सरकार विरोधी कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत

सोमवार, 3 दिसंबर 2018 (16:09 IST)
पेरिस। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने सरकार के कर बढ़ाने के विरोध में समूचे पेरिस में चल रहे प्रदर्शनों के हिंसक होने से पहुंचे नुकसान का रविवार को जायजा लिया और एक आपात बैठक की। इसमें मैक्रों ने सरकार विरोधी कार्यकर्ताओं से विस्तृत बातचीत करने की घोषणा की।


दरअसल, देशभर में पिछले दो हफ्तों से लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, जिनमें सैकड़ों लोग घायल हुए हैं। हिंसा को खत्म करने के लिए मैक्रों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और शीर्ष सुरक्षा सेवा अधिकारियों के साथ बैठक की। राष्ट्रपति कार्यालय एलिसे पैलेस ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री एडवर्ड फिलिप को प्रदर्शनों के आयोजकों और पार्टियों के नेताओं से मुलाकात करने के लिए कहा गया है।

राजधानी पेरिस में प्रदर्शनकारियों के तोड़फोड़ करने से 133 लोगों के घायल होने के बाद यह कदम उठाया गया है। मैक्रों अर्जेन्टीना के ब्यूनस आयर्स में चल रहे जी-20 सम्मेलन से भाग लेकर स्वदेश लौटे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार पेरिस पुलिस ने शनिवार को अब तक के सबसे भीषण उपद्रव में शामिल 412 लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि 378 लोग इसी तरह के मामलों में पहले से हिरासत में हैं।

उपद्रव में घायल हुए कुल 133 लोगों में से सुरक्षाबल के 23 सदस्य भी शामिल हैं। इससे पहले मैक्रों ने ब्यूनस आयर्स से लौटने से पहले कहा था कि वे हिंसा को कभी स्वीकार नहीं करेंगे। मैक्रों ने कहा, अधिकारियों पर हमले, वाणिज्य-व्यापार में लूटपाट, राहगीरों या पत्रकारों को धमकी देना किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं हो सकता है। पेरिस में बड़ी संख्या में लोग आपात स्थिति में पहने जाने वाले पीले रंग के जैकेट पहनकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

ब्यूनस आयर्स में मैक्रों से उनसे फ्रांस में चल रहे प्रदर्शनों पर बार-बार सवाल पूछे गए। इस पर उन्होंने कहा, इस हिंसा के लिए दोषी लोग बदलाव नहीं चाहते हैं, वे लोग सुधार नहीं चाहते, उन्हें सिर्फ अराजकता चाहिए। मैक्रों ने कहा, उन सभी की पहचान की जाएगी और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाएगा।

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से दतिया में बवाल, समर्थकों ने NH-44 किया जाम, बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी

दतिया से बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद बोले आशुतोष तिवारी, नरोत्तम मिश्रा परिवार के मुखिया, उनका आशीर्वाद मेरे साथ

राम मंदिर दान घोटाला, सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को होगी बड़ी सुनवाई, CBI जांच और फोरेंसिक ऑडिट की मांग

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

दतिया से भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा, आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

अगला लेख