Hanuman Chalisa

प्रियंका चोपड़ा की मुस्कुराहट के दीवाने हुए निक जोंस

सोमवार, 4 जून 2018 (22:47 IST)
लॉस एंजिल्स। प्रियंका चोपड़ा और निक जोंस ने अपने रिश्ते की भले ही आधिकारिक तौर पर घोषणा नहीं की हो लेकिन गायक ने अदाकारा की मुस्कुराहट को लेकर अपने प्यार का ऐलान इंस्टाग्राम पर कर दिया है।
 
 
प्रियंका ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वे मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर पर गायक ने कमेंट करते हुए लिखा कि वह मुस्कुराहट और साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई। दूसरी ओर 'क्वांटिको' की 35 वर्षीय अदाकारा भी गायक के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर करने में पीछे नहीं रहीं और उन्होंने जोंस की एक तस्वीर पर दिल और आग (फायर) की इमोजी बनाई।
 
'ई! न्यूज' की खबर के अनुसार दोनों पिछले कुछ समय से कई बार एकसाथ नजर आए हैं। मेमोरियल डे सप्ताहांत पर भी दोनों एकसाथ नजर आए थे। उनसे जुड़े एक सूत्र ने 'यूएस वीकली' को बताया कि वे डेट कर रहे हैं और यह रिश्ता अभी नया है। यह एक अच्छा मेल है और दोनों की एक-दूसरे में रुचि भी है। प्रियंका और निक की मुलाकात '2017 मेट गाला' समारोह के दौरान हुई थी। (भाषा)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

जम्मू-कश्मीर के डोडा में दर्दनाक हादसा: रग्गी नाला में भूस्खलन, कई वाहनों पर गिरे पत्थर

LIVE: जंतर मंतर से संसद भवन तक पहुंचे प्रदर्शनकारी, दिल्ली पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज, मैं 56 साल के युवा की बात नहीं कर रहा

मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना से ग्रामीण क्षेत्रों को मिली रफ्तार, यूपी के गांवों तक पहुंच रही बस सेवा

आज से मध्यप्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र, UCC बिल पेश करेगी सरकार, जानें बिल का खास बातें?

अगला लेख