dipawali
✕

प्रियंका चोपड़ा एशिया की सबसे आकर्षक महिला

Updated: गुरुवार, 7 दिसंबर 2017 (12:01 IST)
लंदन। फिल्म अभिनेता प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटेन के एक समाचार पत्र द्वारा कराए गए सर्वेक्षण में एशिया की सबसे सेक्सी महिला माना गया है।
 
लंदन के साप्ताहिक समाचारपत्र ईस्टर्न आई द्वारा कराए गए '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' चुनाव में क्वांटिको अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा शीर्ष पर हैं। उन्होंने रिकॉर्ड बनाते हुए पांचवी बार इस टाइटल को हासिल किया है। दीपिका पादुकोण को साल 2016 में भी यह टाइटल मिला था।
 
अभिनेत्री ने इस ऑनलाइन चुनाव में उनके लिए वोट करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए कहा, 'मैं इसका क्रेडिट नहीं ले सकती हूं। इसका क्रेडिट मेरे जेनेटिक्स और आपकी नजर को जाता है।'
 
उन्होंने कहा कि मैं इसके लिए आभारी हूं और आगे इसको बनाए रखना महत्वपूर्ण है। 'ईस्टर्न आई' के एंटरटेनमेंट एडिटर और '50 सेक्सिएस्ट एशियन वुमन' के संस्थापक असजाद नजीर ने चोपड़ा को ' सुंदर, दिमाग वाली, बहादुर और अच्छी दिल' वाली महिला का मिश्रण बताया है। भारत की छोटे पर्दे की स्टार निया शर्मा दूसरे स्थान पर रहीं।
 
निया ने कहा है कि अब वह चोपड़ा जैसी ऊंचाई तक पहुंचने का साहस कर सकती हैं। इस सूची में दीपिक पादुकोण तीसरे स्थान, आलिया भट्ट चौथे स्थान और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान पांचवें स्थान पर हैं। वहीं इस सूची में कैटरीना कैफ का स्थान सातवां और श्रद्धा कपूर का स्थान आठवां है। (भाषा) 

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

MP DA Hike : दिवाली से पहले मोहन यादव सरकार का कर्मचारियों और पेंशनर्स को तोहफा, महंगाई भत्ते में 2% की बढ़ोतरी

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 की मौत

गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार प्रतियोगिता का कल अंतिम दिन, पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा आयोजित की जा रही प्रतियोगिता

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

अगला लेख