biodatamaker
✕

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अचानक पहुंचे इराक, सैनिकों को दी क्रिसमस की बधाई

Updated: गुरुवार, 27 दिसंबर 2018 (16:49 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड, पत्नी मेलानिया ट्रंप के साथ बिना किसी पूर्व सूचना के बुधवार को अचानक इराक पहुंचे और अपने सैनिकों को क्रिसमस की बधाई दी। ट्रंप ने इराक पहुंचने पर पड़ोसी देश सीरिया से सैन्य बलों को वापस लेने के अपने फैसले का बचाव किया।


उन्होंने संघर्ष क्षेत्र के कमांडर-इन-चीफ के रूप में अपने पहले दौरे के वक्त घोषणा की कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) पराजय के बहुत नजदीक है। राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के सूत्रों ने बताया कि ट्रंप दंपति ने क्रिसमस की देर रात इराक का दौरा किया और वहां अमेरिकी सैनिकों को उनकी सेवाओं, सफलता और बलिदान की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया।

बीबीसी की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप ने कहा कि अमेरिका का इराक से सैनिकों की वापसी का कोई इरादा नहीं है। अमेरिका के इराक में अभी करीब 5 हजार सैनिक हैं, जो वहां की सरकार की आईएस के विरुद्ध संघर्ष में मदद कर रहे हैं। ट्रंप और इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्दुल महदी की बैठक रद्द कर दी गई। महदी के कार्यालय ने कहा कि यह बैठक किस तरह आयोजित की जाए, इस पर असहमति होने के कारण यह रद्द की गई।

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

गुजरात में बिजनेस करना हुआ और भी आसान: सरकार लाई नई GCC पॉलिसी

उत्तराखंड अब बन रहा है 'खेल भूमि': सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

पहाड़ों का फिर घूटा दम! हिमाचल से उत्तराखंड तक सड़कों पर मीलों लंबा महाजाम, होटल फुल होने से पर्यटक बेहाल

इंडोनेशिया में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जानिए कैसे आते हैं भूकंप और कैसे मापी जाती है तीव्रता

'आप दुनिया के असली हीरो हैं': कैप्टन स्मित मछार से बोले नेतन्याहू, पीएम मोदी संग दिया इजरायल आने का न्योता

अगला लेख