suvichar
✕

क्‍या आप जानते हैं दुनिया में सबसे ज्‍यादा पॉपुलर नाम कौनसा है?

Updated: गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (13:58 IST)
नाम आदमी की पहचान है। उसी से वह जिंदगीभर जाना जाता है। अगर नाम न हो तो सोचिए कोई कैसे पहचाना जाएगा। लेकिन क्‍या कभी आपने सोचा है कि करीब 7.79 अरब की आबादी वाली इस दुनिया में सबसे ज्यादा किस नाम के लोग हैं?

आइए हम बताते हैं कि दुनिया में किस नाम के सबसे ज्यादा व्यक्ति हैं। दरअसल, पूरी दुनिया में शियानशेंग नाम के सबसे ज्यादा लोग हैं। इस चीनी नाम का मतलब होता है पति, सर और मिस्टर।

एक वेबसाइट forebears.io के मुताबिक हर 67 लोगों में से एक व्यक्ति का नाम शियानशेंग है और इनकी कुल संख्या 108,118,954 है। दूसरे नंबर पर मारिया है। इस नाम की 61,147,219 महिलाएं हैं।

तीसरे नंबर पर भी चीनी नाम है। दुनिया में शाऊजिए नाम की महिलाएं है। इनकी संख्या 51,857,868 है। यानी हर 141 में से एक महिला का नाम Xiaojie है।

इसी तरह दुनिया में सबसे ज्यादा पुकारे जाने वाले व्यक्तियों के नामों में नूशी (Nushi) चौथे, मोहम्मद पांचवें (Mohammed) और जोस (Jose) छठे स्थान पर हैं। इसके अलावा मुहम्मद 7वें, मोहामद 8वें, मोहम्मद 9वें और वेई (Wei) 10 वें स्थान पर है।

कौनसे हिंदी नामों का जलवा
अगर हिंदी नामों की बात करें तो श्री का पहला नंबर है, जो ओवर ऑर वर्ल्ड लिस्ट में 45 नंबर पर है। इस नाम के 64 लाख, 73 हजार 133 लोग हैं। दूसरे नंबर पर राम नाम है। इस नाम के लोगों की संख्या 57 लाख, 43 हजार 57 है। यानी 1269 लोगों में एक व्यक्ति का नाम राम है। ओवर ऑल रैकिंग में यह 58वें नंबर पर है। इसके अलावा सबसे पापुलर नाम अनीता है, जो ओवर ऑल रैंकिंग में 63वें स्थान पर है। दुनिया की 1330 महिलाओं में से एक नाम अनीता है। इनकी संख्या 54 लाख 79 हजार 91 है। इसके बाद रीता का नंबर आता है, जो लिस्ट में 75वें नबंर पर है। इनकी संख्या 46 लाख 42हजार 146 है। टॉप 100 नामों में सुनीता की जगह है। 85वें नंबर पर सुनीता नाम की कुल 41 लाख, 10 हजार 579 महिलाएं हैं।
(forebears.io के आंकडों के मुताबि‍क)

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

Tesla Roadster : टेस्ला की नई इलेक्ट्रिक कार में उड़ने की तकनीक, जानिए फीचर्स, रफ्तार और भारत में सड़क पर चलाने से जुड़ी जरूरी बातें

Weather Update: दक्षिण में भारी बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

बांग्लादेश की तर्ज पर सत्ता हथियाने का सपना... CM योगी ने X पर लिखा तीखा संदेश, युवाओं को लेकर दी चेतावनी

सौरभ और आशुतोष के बाद क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे जेल? झंडेवालां स्थित घर पहुंची दिल्ली पुलिस

... तो हम पाकिस्तान का साथ देंगे, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष राठौड़ के बयान से बवाल

अगला लेख