dharma sangrah
✕

विनाश के कगार पर दुनिया, पोप को सता रहा है परमाणु युद्ध का डर

Updated: मंगलवार, 16 जनवरी 2018 (10:59 IST)
सैंटियागो। पोप फ्रांसिस ने मंगलवार को कहा कि उन्हें इस बात का भय है कि केवल एक गलती से पूरी दुनिया पर परमाणु युद्ध का संकट छा सकता है। 
 
पोप ने चिली और पेरू के दौरे की शुरुआत से पहले यह बात कही। उनका यह दौरा ऐसे समय हो रहा है जब यौन उत्पीड़न के मामले सामने आने के बाद चिली में एक कैथोलिक गिरजाघर विवादों के घेरे में है।
 
उत्तर कोरिया द्वारा हाल ही में लगातार किए कई परमाणु परीक्षणों से उत्पन्न परमाणु युद्ध के खतरे और अमेरिका के हवाई में पिछले सप्ताह फैली मिसाइल हमले की अफवाह पर सवाल किए जाने पर उन्होंने विमान में पत्रकारों से कहा, 'मुझे लगता है कि हम विनाश के कगार पर हैं।'
 
उन्होंने कहा कि मैं इससे काफी डरा हुआ हूं। केवल एक गलती स्थिति को बिगाड़ सकती है। पोप फ्रांसिस आज यहां पहुंचे। पोप बनने के बाद चिली की यह उनकी पहली यात्रा है। (भाषा) 
 

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख