biodatamaker
✕

पीएनजी जेल से भागे 17 कैदी मारे गए

Updated: सोमवार, 15 मई 2017 (12:57 IST)
सिडनी। पापुआ न्यू गिनी की एक जेल से बड़ी संख्या में भागे कैदियों में से 17 कैदी गोली लगने पर मारे गए हैं और 57 कैदी अब भी फरार हैं। प्रशांत देश के दूसरे सबसे बड़े शहर ले में स्थित बुइमो जेल से आजाद होने के लिए कैदी शुक्रवार को भाग निकले थे तभी जेलरों ने गोलियां दागनी शुरू कर दी थीं।
 
पीएनजी पोस्ट-कोरियर और द नेशनल अखबारों ने स्थानीय पुलिस के हवाले से 17 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। अखबारों ने 3 के पकड़े जाने और 57 कैदियों के अब भी फरार होने की बात कही।
 
ले. पुलिस मेट्रोपोलिटन कमांडर प्रमुख अधीक्षक एंथनी वागांबी जूनियर ने फरार हुए कैदियों की जानकारी देते हुए जनता को सतर्कता बरतने की नसीहत देते हुए कहा कि ये अवांछित लोग हैं और समुदाय के लिए खतरा होंगे। 
 
उन्होंने कहा कि फरार लोगों में से अधिकतर लोग गंभीर अपराधों के लिए गिरफ्तार किए गए थे और हिरासत में रहकर अपनी सुनवाई का इंतजार कर रहे थे। यह वही जेल है, जहां पुलिस ने पिछले साल जेल तोड़े जाने के दौरान 12 कैदियों को गोलीबारी करके मार गिराया था। (भाषा) 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख