dharma sangrah
✕

सपा के मुस्लिम नेता का बड़ा ऐलान, राम मंदिर के लिए दूंगा 15 करोड़ रुपए

Updated: सोमवार, 15 मई 2017 (12:49 IST)
लखनऊ। राम मंदिर के विरोध में कांग्रेस, सपा और अन्य भाजपा विरोधी पार्टियों को अक्सर अक्सर मुस्लिमों के साथ खड़ा हुआ देखा गया है, लेकिन इस बार ऐसा कुछ हुआ है जिसने समाजवादी पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। आपको जानकर हैरत होगी लेकिन ये सही है कि समाजवादी पार्टी (सपा) नेता बुक्कल नवाब ने अयोध्या में राम मंदिर बनने का समर्थन किया है और इसी कारण उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपए देने का भी ऐलान कर दिया है।
 
मालूम हो कि बुक्कल नवाब सपा के विधान परिषद सदस्य हैं, उन्होंने इस बात का ऐलान रविवार को लखनऊ में आयोजित प्रेस वार्ता में किया। मीडिया के सामने नवाब ने कहा कि जब उन्हें अपनी जमीन का मुआवजा मिलेगा तो वह उसमें से 15 करोड़ रुपए अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए दान कर देंगे। उन्हें लगता है कि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण होना ही चाहिए।
 
नवाब ने ये भी कहा कि जब मंदिर बन जाएगा तो वो खुद भगवान राम को मुकुट पहनाएंगे और 10 लाख रुपए चढ़ाएंगे, जिसका मेरे 15 करोड़ रुपए से कोई लेना-देना नहीं होगा। बुक्कल ने बताया कि अभी उन्हें सरकार से करीब 30 करोड़ रुपए का मुआवजा मिलना है, मेरी उस जमीन का इस्तेमाल सरकार ने गोमती रिवरफ्रंट बनाने में किया गया है लेकिन अभी मेरे पास वो राशि नहीं आई है इसलिए अभी मेरे पास नहीं है लेकिन जब भी मेरे पास रकम आएगी मैं अपना वादा निभाऊंगा।
 
हालांकि यह भी माना जा सकता है कि उन्होंने भूमि के मुआवजे को लेने के लिए ऐसी घोषणा की हो क्योंकि इस वक्त राज्य में योगी आदित्यनाथ की सरकार है। यह भी हो सकता है कि एक बड़े हिस्से को पाने के लिए कुछ खोने की रणनीति हो।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख