Daily Horoscope
✕

शी जिनपिंग फिर बने चीन के राष्ट्रपति, मोदी ने दी बधाई

Updated: गुरुवार, 26 अक्टूबर 2017 (11:23 IST)
बीजिंग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के प्रमुख के तौर पर दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि वह भारत-चीन संबंध को आगे और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।
 
मोदी ने चीन के लोकप्रिय माइक्रोब्लॉग वीबो पर अपने संदेश में कहा, 'सीपीसी महासचिव के रूप में फिर से चुने जाने के लिए राष्ट्रपति शी को बधाई। भारत-चीन संबंधों को साथ मिलकर मजबूत बनाने के लिए उत्सुक हूं।' मोदी का संदेश अंग्रेजी और मन्दारिन दोनों भाषाओं में पोस्ट किया गया।
 
सिक्किम सेक्टर के डोकलाम इलाके में भारत और चीन की सेना के बीच 73 दिन तक चले गतिरोध के कारण पैदा हुई कड़वाहट को कम करने के लिए दोनों ओर के कूटनीतिक प्रयासों के बीच मोदी का यह संदेश आया है।
 
गत महीने मोदी और शी ने चीन के बंदरगाह शहर जियामेन में नौवें ब्रिक्स सम्मेलन से इतर मुलाकात की थी और डोकलाम गतिरोध के बाद पहली द्विपक्षीय बैठक की तथा दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई थी। (भाषा) 

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख