Daily Horoscope
✕

स्वीडन में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, एयरपोर्ट पर मोदी-मोदी की गूंज

Updated: मंगलवार, 17 अप्रैल 2018 (07:49 IST)
स्टॉकहोम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच दिन की यात्रा के पहले पड़ाव में स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।
 
प्रधानमंत्री सोमवार देर रात स्टॉकहोम पहुंचे जहां उनका स्वागत करने लोफवेन खुद हवाईअड्डे पर आए। मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'स्टॉकहोम पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए मैं स्वीडन के प्रधानमंत्री स्टेफान लोफवेन का धन्यवाद करता हूं।'
 
रात को जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वीडन पहुंचे, उनसे मिलने और देखने का इंतजार सैकड़ों भारतीय वहां कर रहे थे। पीएम ने भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं किया और करीब जाकर हाथ मिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। यहां मोदी-मोदी की गूंज सुनाई दी। 
 
मोदी आज स्वीडन के राजा कार्ल सोलहवें गुस्ताफ से मिलेंगे और प्रधानमंत्री लोफवेन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
 
प्रधानमंत्री ने यात्रा से पहले जारी वक्तव्य में कहा था कि भारत और स्वीडन के बीच गहरे दोस्ताना सम्बन्ध हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों और मुक्त, समावेशी एवं नियमों वाली वैश्विक व्यवस्था पर आधारित है।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख